मणिपुर में CRPF के एक जवान ने दो साथियों को मारी को गोली, खुद भी आत्महत्या
x

मणिपुर में CRPF के एक जवान ने दो साथियों को मारी को गोली, खुद भी आत्महत्या

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


13th February Live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 13 Feb 2025 11:21 AM IST

    राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश कर दी गई है। वहीं विपक्ष का हंगामा जारी है। इसके साथ ही लोकसभा में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संशोधन हमें संविधान से मिले अधिकारों को छीनता है। 

  • 13 Feb 2025 9:15 AM IST

    आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें पेश होने के लिए कहा है। 

  • 13 Feb 2025 7:59 AM IST

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी। 

  • 13 Feb 2025 7:27 AM IST

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उन्हें नियुक्ति पर बधाई दी। भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।


  • 13 Feb 2025 7:26 AM IST

    वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जाएगी। 

  • 13 Feb 2025 6:36 AM IST

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "सर्दी के बीच गर्मजोशी से स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।


  • 13 Feb 2025 6:27 AM IST

    पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। वो वाशिंगटन पहुंच चुके हैं जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी। 

Read More
Next Story