पीएम मोदी पहुंचे IGI एयरपोर्ट, कतर के अमीर का करेंगे स्वागत
x

पीएम मोदी पहुंचे IGI एयरपोर्ट, कतर के अमीर का करेंगे स्वागत

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 17 Feb 2025 6:51 AM IST

    दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का केंद्र दिल्ली का धौला कुआं इलाका था। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 दर्ज की गई थी। 

  • 17 Feb 2025 6:27 AM IST

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा, "हमें ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन जमीन के नीचे चल रही हो...सब कुछ हिल रहा था।"



  • 17 Feb 2025 6:25 AM IST

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया, "यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता बहुत अधिक थी। ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो।


  • 17 Feb 2025 6:24 AM IST

    भूकंप के बारे में गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा, "भूकंप बहुत तेज़ था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी।



  • 17 Feb 2025 6:22 AM IST

    दिल्ली भूकंप के प्रति संवेदनशील है और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के भूकंपीय क्षेत्र मानचित्र के उच्च भूकंपीय क्षेत्र यानी जोन चार में स्थित है।

  • 17 Feb 2025 6:21 AM IST

    पिछले महीने 23 जनवरी को चीन के शिनजियांग में 80 किलोमीटर की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उसका असर दिल्ली-एनसीआर में जोरदार झटके महसूस किए गए थे। उससे दो हफ़्ते पहले 11 जनवरी को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और एनसीआर में हल्के झटके महसूस किए गए थे।

  • 17 Feb 2025 6:03 AM IST

    देश में भूकंप की गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक अपडेट में कहा कि भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए, जिसका केंद्र दिल्ली था।

  • 17 Feb 2025 5:52 AM IST

     रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। जमीन के अंदर इसकी गहराई पांच किमी थी। 


  • 17 Feb 2025 5:48 AM IST

    दिल्ली एनसीआर में तड़के करीब साढ़े पांच बजे धरती डोल गई। भूकंप का झटका इतना तेज था कि पल भर किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हो गया। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल पड़े। 

Read More
Next Story