
मनमोहन सिंह की समाधि के लिए केंद्र ने चुने ये स्थान, परिवार को भेजे विकल्प
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
1st January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 1 Jan 2025 4:37 AM
पीएम नरेंद्र मोदी ने नए साल पर ट्वीट कर बधाई दी। एक्स पर लिका कि यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियाँ लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
- 1 Jan 2025 4:07 AM
देश और दुनिया में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरह की यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बेटे पर अपनी मां और चार बहनों के कत्ल का इल्जाम लगा है। लखनऊ पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार आगरा से लखनऊ आया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहली नजर में पारिवारिक विवाद वजह हो सकता है।
- 1 Jan 2025 2:34 AM
दुनिया के अलग अलग हिस्सों में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं। इन सबके बीच नया साल उन लोगों के लिए खुशियों की सौगात लाया जो कमर्सियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 14 से 16 रुपए की कमी की गई है। वहीं 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं है, यानी कि कीमतें स्थिर हैं। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 19 रुपए कम होकर 1804 रुपए हो गई है।
- 1 Jan 2025 1:20 AM
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से वर्ष 2025 के प्रथम सूर्योदय के दृश्य को हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।
- 1 Jan 2025 1:16 AM
वर्ष 2025 के पहले दिन भक्तगणों का दिल्ली के बिड़ला मंदिर में सुबह की आरती में आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
- 1 Jan 2025 1:14 AM
वर्ष 2025 के पहले दिन मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े।
- 1 Jan 2025 1:12 AM
देश और दुनिया में नए साल की धूम है। लोग अपने अपने अंदाज में नये साल का स्वागत कर रहे हैं। यह नजारा गुवाहाटी का है जहां से आप साल 2025 के प्रथम सूर्योदय के दृश्य को देख सकते हैं।
- 1 Jan 2025 1:03 AM
राजस्थान में 9 जिलों को समाप्त किए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सीएम भजनलाल शर्मा के फैसले के खिलाफ आज प्रदर्शन करने का फैसला किया है।