
महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
24th January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 24 Jan 2025 11:04 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गई हैं. उन्होंने पहले पिंडदान की प्रक्रिया की. इसके बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया.
- 24 Jan 2025 8:51 PM IST
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से पैसे और गिफ्ट के ज़रिए वोटों को प्रभावित करने के कथित प्रयासों का विरोध करने का आग्रह किया. उन्होंने भाजपा पर 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोने की चेन, साड़ियां, जूते और नकदी बांटने का आरोप लगाया.
- 24 Jan 2025 8:47 PM IST
कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में आती है तो दिल्ली में पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय और बजट होगा.
- 24 Jan 2025 6:26 PM IST
महाराष्ट्र में नागपुर के पास एक आर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुआ.
- 24 Jan 2025 3:44 PM IST
आप ने भाजपा नीत केंद्र और दिल्ली पुलिस पर अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान किया गया सुरक्षा कवर बहाल किया जाए, जिसे वापस ले लिया गया था.
- 24 Jan 2025 2:20 PM IST
महाराष्ट्र के भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री विस्फोट मामले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि सात घायल हैं।
- 24 Jan 2025 2:16 PM IST
बिहार के मोकामा गैंगवार मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ की अदालज में सरेंडर कर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष यानी सोनू सिंह थाने में जाकर सरेंडर किया।
- 24 Jan 2025 1:03 PM IST
वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर जेपीसी बैठक में हंगामा हुआ। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया गया।
- 24 Jan 2025 11:16 AM IST
ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। जो उसे तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- 24 Jan 2025 9:11 AM IST
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "संजय सिंह के बयान से उनकी हताशा और निराशा साफ झलक रही है, क्योंकि उन्हें दिख रहा है कि दिल्ली की जनता ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का मन बना लिया है। यही वजह है कि वे बौखलाए हुए हैं। 8 फरवरी को सब कुछ साफ हो जाएगा।