तीन कृषि कानून पर बयान दे फिर विवादों में फंसी कंगना, कांग्रेस ने जताया विरोध
x

तीन कृषि कानून पर बयान दे फिर विवादों में फंसी कंगना, कांग्रेस ने जताया विरोध

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


24th September Live News Updates: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 24 Sept 2024 3:46 AM GMT

    'थैेंक गॉड, आयरन डोम ने बचा लिया'

    इजरायली हमले को नाकाम करने के लिए हिजबुल्ला ने मकानों पर रॉकेट लगा दिए। हिजबुल्लाह ने इजरायल को टारगेट करते हुए १६०० से अधिक रॉकेट दागे हैं जिन्हें आयरन डोम ने नाकाम कर दिया। इस संबंध में इजरायल ने वीडियो भी जारी किया है। 



  • 24 Sept 2024 3:44 AM GMT

    हिजुबल्लाह के खिलाफ हमला

    लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ जबरदस्त हमला किया है। इसमें  90 से अधिक महिलाओं और बच्चों सहित 490 से अधिक लोग मारे गए। 2006 के इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद सबसे घातक हमला है।इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने व्यापक हवाई अभियान से पहले दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी।एपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों लेबनानी दक्षिण की ओर भाग गए, और दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से बाहर निकलने वाला मुख्य राजमार्ग 2006 के बाद से सबसे बड़े पलायन में बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1,645 लोग घायल हुए।

  • 24 Sept 2024 2:16 AM GMT

    तो नहीं लड़ेंगे चुनाव

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव में हार मिलती है तो वे 2028 में व्हाइट हाउस के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वो चुनाव हार जाएंगे। नहीं, मैं ऐसा नहीं मानता।  ट्रम्प इस बार लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2016 में पहली बार जीत हासिल की और 2020 में अपने दूसरे प्रयास में हार गए।78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ कड़ी टक्कर में हैं। 2028 में अगले चुनाव तक ट्रम्प 82 वर्ष के हो जाएँगे।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होंगे।

  • 24 Sept 2024 12:53 AM GMT

    कामयाबी के लिए संघर्ष रास्ता नहीं

    संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ी बात कही। उनके मुताबिक आतंकवाद और साइबर, समुद्री और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा से मेल खानी चाहिए। मोदी ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है।साइबर, समुद्री और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र संघर्ष के नए क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं।

Read More
Next Story