राज्यसभा की 11 सीटों पर टक्कर तय, 26 उम्मीदवार पहले ही जीते
x

राज्यसभा की 11 सीटों पर टक्कर तय, 26 उम्मीदवार पहले ही जीते

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा।


Rajya Sabha Elections: दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में अब तक 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हैं, जैसे एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिसके कारण इन नेताओं का राज्यसभा पहुंचना बिना मतदान के ही तय हो गया।

हालांकि अभी भी बिहार, ओडिशा और हरियाणा की कुल 11 सीटों पर मुकाबला होना बाकी है। इन सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार होने के कारण मतदान कराया जाएगा।

इन राज्यों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

महाराष्ट्र (7 सीटें)

महाराष्ट्र की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें शामिल हैं

शरद पवार (एनसीपी)

रामदास आठवले (आरपीआई-आठवले)

विनोद तावड़े (भाजपा)

रामराव वडुकुटे (भाजपा)

माया इवनाते (भाजपा)

ज्योति वाघमारे (शिवसेना–शिंदे गुट)

पार्थ पवार (एनसीपी)

तमिलनाडु (6 सीटें)

तमिलनाडु में भी छहों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

तिरुची शिवा (डीएमके)

जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (डीएमके)

एम थंबीदुरई (एआईएडीएमके)

अंबुमणि रामदास (पीएमके)

एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)

एल.के. सुदीश (डीएमडीके)

पश्चिम बंगाल (5 सीटें)

पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर भी मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार हैं:

राहुल सिन्हा (भाजपा)

बाबुल सुप्रियो (टीएमसी)

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (टीएमसी)

वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी (टीएमसी)

कोएल मलिक (टीएमसी)

असम (3 सीटें)

असम में तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

जोगेन मोहन (भाजपा)

तेरोस गोवाला (भाजपा)

प्रमोद बोरो (यूपीपीएल)

तेलंगाना (2 सीटें)

तेलंगाना से कांग्रेस के दो नेता निर्विरोध चुने गए

अभिषेक मनु सिंघवी

वेम नरेंद्र रेड्डी

छत्तीसगढ़ (2 सीटें)

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर भी निर्विरोध जीत हुई

लक्ष्मी वर्मा (भाजपा)

फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश (1 सीट)

हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा (कांग्रेस) निर्विरोध चुने गए।

अब 11 सीटों पर होगा चुनाव

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर चुनाव होना तय हो गया है। इन 11 सीटों के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।इन सीटों पर मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा।

बिहार में बड़ी सियासी दिलचस्पी

बिहार के चुनाव पर खास नजर है। यहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

कुल उम्मीदवारों की स्थिति

10 राज्यों की 37 सीटों के लिए कुल 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इन चुनावों के नतीजे आने के बाद राज्यसभा में कई दलों की ताकत का संतुलन भी बदल सकता है।

Read More
Next Story