
13 फरवरी को मिल सकते हैं मोदी और ट्रंप, पीएम के लिए डिनर रखेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति!
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
3rd February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 3 Feb 2025 1:17 PM IST
संसद में विपक्षी दलों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता ने आप लोगों को यहां पर टेबल तोड़ने के लिए नहीं भेजा है।
- 3 Feb 2025 11:15 AM IST
महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा जारी है। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कीर्ति आजाद का नाम लेते हुए कहा कि अगर आपको प्रश्नकाल बाधित करने के लिए भेजा गया तो यही कीजिए।
- 3 Feb 2025 9:42 AM IST
बीएसई में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77063 के स्तर पर खुला और इसमें तेजी से गिरावट दर्ज हुई। 700 अंकों की गिरावट के साथ 76774 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी 23319 के स्तर पर खुला और इसमें 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
- 3 Feb 2025 9:38 AM IST
बजट 2025 में टैक्स छूट के ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सोमवार शेयर बाजार झूम कर स्वागत करेगा। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार का असर सीधे सीधे नजर आ रहा है। बाजार खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम से गिरा। सेंसेक्स में 700 अंकों और निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
- 3 Feb 2025 8:52 AM IST
दिल्ली चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम पांच बजे भोपुओं का शोर थम जाएगा। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक ने धोखा देने का काम किया है। जनता की गाढ़ी कमाई से शीश महल बनवाया।
- 3 Feb 2025 7:29 AM IST
एक नागा साधु का कहना है कि आज की व्यवस्था पिछले दो अमृत स्नानों से बेहतर थी... आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा स्नान था।
- 3 Feb 2025 6:46 AM IST
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज महाकुंभ2025 के तीसरे अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं।
- 3 Feb 2025 6:38 AM IST
ऑस्ट्रिया की एविगेल कहती हैं, "यह अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है। यह जीवन में एक बार होने वाला अनुभव है...मैंने भारत के लोगों को समझना शुरू कर दिया है...मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा..."
- 3 Feb 2025 6:37 AM IST
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के स्वामी भावेंद्र गिरि ने कहा, "...मैं बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं...यह बहुत पवित्र स्थान है क्योंकि यहां तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम है...मैंने विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की..."
- 3 Feb 2025 6:36 AM IST
बसंत पंचमी के मौके पर जूना अखाड़ा अमृत स्नान के लिए पहुंचा। मौनी अमावस्या वाले दिन की तरह कोई अव्यवस्था नहीं हो। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।