चोट के कारण कुश्ती के फ्रीस्टाइल मुकाबले से बाहर हुई निशा दहिया
x

चोट के कारण कुश्ती के फ्रीस्टाइल मुकाबले से बाहर हुई निशा दहिया

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 5 Aug 2024 9:19 AM GMT

    अरविन्द केजरीवाल को हाई कोर्ट से लगा झटका

    दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की वो याचिका भी खारिज कर दी गई है जिसमें सीबीआई गिरफ्तारी को अवैध बताकर चुनौती दी गई थी.

    दिल्ली शराब नीति में सीबीआई वाले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि राहत के लिए अरविंद केजरीवाल ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकते हैं.


  • 5 Aug 2024 7:19 AM GMT

    दिल्ली में कोचिंग हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि डेथ चैंबर बन गए दिल्ली के कोचिंग सेंटर जो बच्चों की जान से खेल रहे हैं।


  • 5 Aug 2024 6:16 AM GMT

    जापान के निक्केई पर असर

    निवेशकों के लिये 5 अगस्त का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। अमेरिका में मंदी की आहट का असर एशियाई बाजारों पर नजर आया। भारत में कुछ मिनटों में जहां निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए। वहीं जापानी शेयर बाजार भी लड़खड़ा गया। जापान के निक्केई में 3500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है जो 1987 के बाद सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है।

  • 5 Aug 2024 5:21 AM GMT

    एमसीडी में एल्डरमैन मामला

    दिल्ली नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति पर विवाद को विराम लग गया है। इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एलजी के फैसले पर मुहर लगा दी है। एमसीडी में अब एल्डरमैन की नियुक्ति की जा सकेगी।



  • 5 Aug 2024 5:13 AM GMT

    अरविन्द केजरीवाल को बेल या जारी रहेगी जेल, हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

    दिल्ली हाई कोर्ट अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएगी. दिल्ली हाई कोर्ट अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर भी फैसला सुनाएगी जिसमें सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी.

  • 5 Aug 2024 3:51 AM GMT

    शेयर बाजार में गिरावट

    एनएसई निफ्टी 50 1.60% या 400 अंक गिरकर 24,322 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1.55% या 1,260 अंक गिरकर 79,723 पर खुला। प्री-ओपनिंग में 2790 अंक टूटा Sensex, Nifty में 487 अंक फिसल चुका था। अमेरिका में मंदी की चिंता से मार्केट पर असर नजर आ रहा है।

  • 5 Aug 2024 2:41 AM GMT

    पेरिस ओलंपिक में पांच अगस्त का शेड्यूल

    भारतीय शटलर लक्ष्य सेन सोमवार (5 अगस्त) को चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल बैडमिंटन स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगे। रविवार को सेमीफाइनल में, सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए और अब कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में मलेशिया के ज़ी जिया ली से मुकाबला करेंगे।

    यहां सोमवार (5 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक में 10वें दिन के लिए भारत का कार्यक्रम दिया गया है।

    निशानेबाजी

    स्कीट मिश्रित टीम (क्वालीफिकेशन)

    माहेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरुका - दोपहर 12:30 बजे

    टेबल टेनिस

    महिला टीम (प्री-क्वार्टरफाइनल): भारत बनाम रोमानिया - दोपहर 1:30 बजे

    नौकायन

    महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 - दोपहर 3:45 बजे

    महिला डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 - दोपहर 4:53 बजे

    पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 9 - शाम 6:10 बजे

    पुरुष डिंगी (ओपनिंग सीरीज): रेस 10 - शाम 7:15 बजे

    एथलेटिक्स

    महिला 400 मीटर (राउंड 1): किरण पहल (हीट 5) - दोपहर 3:57 बजे

    पुरुष 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ (राउंड 1): अविनाश साबले (हीट 2) – रात 10:50 बजे

    बैडमिंटन

    पुरुष एकल (कांस्य पदक प्लेऑफ): लक्ष्य सेन बनाम ज़ी जिया ली (मलेशिया) – शाम 6 बजे

  • 5 Aug 2024 2:04 AM GMT

    60 किमी पीछा करने के बाद अरेस्ट

    दिल्ली पुलिस ने रियल्टी फर्म पार्श्वनाथ डेवलपर्स की सहायक कंपनी के निदेशक और सीईओ संजीव जैन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष पेश होने में असमर्थता के कारण सीईओ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के बाद जैन को शाहदरा की एसटीएफ टीम ने शनिवार को आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।
    बयान में कहा गया कि पार्श्वनाथ लैंडमार्क डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैन के खिलाफ वारंट रजत बब्बर नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए मामले के संबंध में जारी किए गए थे। साथ ही, आरोपी को 60 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ा गया।

  • 5 Aug 2024 1:57 AM GMT

    बिहार में 8 कांवड़ियों की मौत

    बिहार के हाजीपुर में हाईटेंशन तार के चपेट में आने की वजह से 8 कांवड़ियों की मौत हो गई है। 

  • 5 Aug 2024 12:59 AM GMT

    सावन का तीसरा सोमवार

    सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालु अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। 


Read More
Next Story