भारतीय हॉकी टीम ने देश को दिलाया एक और मैडल, कांस्य पदक जीता
x

भारतीय हॉकी टीम ने देश को दिलाया एक और मैडल, कांस्य पदक जीता

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 8 Aug 2024 2:10 PM GMT

    प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी टीम की इस सफलता पर 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा ''एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी!

    भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है. उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.


  • 8 Aug 2024 1:56 PM GMT

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

    भारतीय टीम के हॉकी में कांस्य पदक जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा ''जय हो!

    पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया!

    आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है। 


  • 8 Aug 2024 1:50 PM GMT

    हॉकी टीम को ओलंपिक्स में मिला ब्रोंज मैडल

    पेरिस ओलंपिक्स में भारत के नाम एक और मैडल आ गया है. ये मैडल भारतीय हॉकी टीम ने दिलाया है, जिसने स्पेन को 2 - 1 से हरा कर ये कांस्य पदक अपने नाम किया है.


  • 8 Aug 2024 11:55 AM GMT

    जब अखिलेश यादव और अमित शाह में हुई नोंक झोंक

    लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर चल रही चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच नोंक झोंक हो गयी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चर्चा के दौरान कहा कि अध्यक्ष महोदय आज हमारे और आपके अधिकार कट रहे हैं. हम लोगों को आप लोगों के लिए लड़ना पड़ेगा. मैं इसका विरोध करता हूं.

    उनके इस वक्तव्य पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अध्यक्ष पर अधिकार केवल विपक्ष का नहीं है बल्कि पुरे सदन का है. इस तरह की गोलमोल बात आप नहीं कर सकते हो. आप अध्यक्ष के अधिकारों के संरक्षक नहीं हो.

  • 8 Aug 2024 10:49 AM GMT

    जेपीसी में भेजा गया वक्फ संशोधन विधयेक

    Waqf Amendment Bill: करीब एक घंटा बोलने के बाद किरेन रिजिजू ने इस बिल को जेपीसी में भेजने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस बिल को जेपीसी के लिए भेजने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वो इस मामले में कमिटी बनाने का काम करेंगे।

  • 8 Aug 2024 9:14 AM GMT

    लोकसभा में किरेन रिजिजू

    संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जिसे हक नहीं मिला उन्हें हक दिलाने के लिए यह बिल लाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही लाया गया है जिसका गठन आपने किया था.


  • 8 Aug 2024 8:55 AM GMT

    संविधान का खुला उल्लंघन

    वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी कहते हैं, "यह विधेयक भारत के संविधान के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करता है। यह विधेयक संसद में विधेयक लाने के लिए सरकार की विधायी क्षमता का भी उल्लंघन करता है, क्योंकि संघ सूची में धार्मिक बंदोबस्ती से संबंधित कोई प्रविष्टि नहीं है। इसलिए उन परिस्थितियों में, विधेयक शक्तियों के अत्यधिक प्रत्यायोजन की बीमारी से ग्रस्त है, जो संघीय ढांचे पर हमला है... इस विधेयक को वापस लेने की जरूरत है।"



  • 8 Aug 2024 8:19 AM GMT

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

  • 8 Aug 2024 8:11 AM GMT

    वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में जेडीयू

    वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता लल्लन सिंह ने कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। वहीं एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह बिल जिस समय लाया गया है उस पर उन्हें ऐतराज है। हकीकत तो यह है कि किसी भी देश में जहां अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। 


  • 8 Aug 2024 7:51 AM GMT

    'वक्फ तो बहाना है, मुसलमानों को भड़काना है'

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं, "मैंने अखिलेश यादव का ट्वीट और कांग्रेस और भारतीय गठबंधन की प्रतिक्रियाएं देखी हैं। 'वक्फ तो बनाना है, भारतीय गठबंधन को फिर से वोट बैंक को भड़काना है।' यह संशोधन मुस्लिम समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग है... रेलवे और रक्षा के बाद भूमि स्वामित्व में वक्फ तीसरे नंबर पर है। जब अखिलेश यादव और कांग्रेस इस संशोधन का विरोध करते हैं, तो वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जिन्होंने इन जमीनों को अवैध रूप से हड़प लिया है..."



Read More
Next Story