भारतीय हॉकी टीम ने देश को दिलाया एक और मैडल, कांस्य पदक जीता
x

भारतीय हॉकी टीम ने देश को दिलाया एक और मैडल, कांस्य पदक जीता

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 8 Aug 2024 4:12 AM GMT

    शेयर बाजार में सुस्ती

    शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 200 और निफ्टी 60 अंक नीचे है।

  • 8 Aug 2024 3:45 AM GMT

    विनेश के संन्यास पर महावीर फोगाट

    विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि विदेश से आने के बाद विनेश को समझाएंगे कि संन्यास लेने का फैसला बदल ले। बता दें कि सौ ग्राम अधिक वजन की वजह से वो अयोग्य घोषित हो गई थीं।

  • 8 Aug 2024 2:31 AM GMT

    मेडलिस्ट की तरह करेंगे सम्मान

    विनेश फोगाट भले ही वजन की वजह से पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराई गईं। लेकिन हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि उन्हें सिल्वर मेडल विजेता वाला इनाम और सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं उनका सम्मान भी किसी मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। 


  • 8 Aug 2024 1:40 AM GMT

    मेडल पाने में चूक गईं मीराबाई

    वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू मेडल से चूक गईं। 114 वजन नहीं उठा सकीं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीतने में कामयाब हुई थीं।

  • 8 Aug 2024 12:48 AM GMT

    विनेश फोगाट ने रेसलिंग से लिया संन्यास

    100 ग्राम वजन अधिक होने से विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया था। यह ना सिर्फ उनके लिए बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के लिए झटका था। अब उन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। विनेश ने एक्स पर लिखा कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 


Read More
Next Story