पेरिस ओलंपिक्स : आखिर आ ही गया कुश्ती में मैडल, अमन सहरावत ने जीता ब्रोंज
x

पेरिस ओलंपिक्स : आखिर आ ही गया कुश्ती में मैडल, अमन सहरावत ने जीता ब्रोंज

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 9 Aug 2024 2:34 AM GMT

    9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को यहां कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण मनाया जाएगा।उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। मंत्री ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक करके उसे एचजीटी पोर्टल पर अपलोड करने का आग्रह किया।

  • 9 Aug 2024 2:15 AM GMT

    सिक्किम में भूकंप के झटके

    सिक्किम के सोरेंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। फिलहाल अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

  • 9 Aug 2024 1:46 AM GMT

    मनीष सिसोदिया के लिए अहम दिन

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के लिए आज का दिन अहम है। जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाला है। बता दें कि पिछले 19 महीने से वो जेल में बंद हैं। 

  • 9 Aug 2024 1:44 AM GMT

    SKM करेगा प्रदर्शन

    संयुक्त किसान मोर्च आज प्रदर्शन करने जा रहा है। एमएसपी समेत लंबित मामलों को जोरशोर से उठाने का फैसला किया है।

  • 9 Aug 2024 12:43 AM GMT

    नीरज चोपड़ा को सिल्वर

    जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। हालांकि वे भारत के सबसे ओलंपियन बन चुके हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड अपने नाम किया। 

Read More
Next Story