
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, रविवार सुबह तबीयत हुई थी खराब
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
9th march Live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 9 March 2025 2:47 PM IST
रविवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने एम्स जाकर हालचाल ली।
- 9 March 2025 2:42 PM IST
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने सधी शुरुआत की है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है।
- 9 March 2025 2:27 PM IST
टीम इंडिया उसी कांबिनेशन के साथ दुबई के इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं हुआ है।
- 9 March 2025 2:24 PM IST
भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 1 विकेटकीपर बैटर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, एक स्पेशलिस्ट पेस और 2 स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतरी है।
- 9 March 2025 2:22 PM IST
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच अब से कुछ देर बाद खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
- 9 March 2025 9:03 AM IST
न्यूयॉर्क के जंगलों में भीषण आग के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की है।
- 9 March 2025 7:58 AM IST
वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसक आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के लिए आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।
- 9 March 2025 7:24 AM IST
मुंबई के मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण आग लगने से एक कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
- 9 March 2025 6:40 AM IST
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जाएगा।
- 9 March 2025 6:36 AM IST
हरियाणा में पानीपत नगर निगम के लिए आज मतदान होने जा रहा है। नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।