LIVE लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद सस्पेंड, सदन में आज भी हुआ था हंगामा
x

लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद सस्पेंड, सदन में आज भी हुआ था हंगामा

Budget Session Live Updates: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान गतिरोध पैदा हो गया था। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Budget Session Live Updates: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान गतिरोध पैदा हो गया था। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 3 Feb 2026 2:26 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति अभिभाषण से इतर बोलने से रोके जाने पर विपक्ष के दूसरे सांसदों ने बोलने से इनकार कर दिया। 

  • 3 Feb 2026 2:17 PM IST

    लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। लेकिन स्पीकर ने कहा कि आप जब तय कर चुके हैं कि अभिभाषण के अतिरिक्त आपको बोलना है तो उसकी इजाजत नहीं दे सकते। इसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ और उसके बाद सदन की कार्यवाही 3बजे तक स्थगित कर दी गई। 

  • 3 Feb 2026 2:08 PM IST

    सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल को टोका। उन्होंने कहा कि आपने यार क्यों कहा। 

  • 3 Feb 2026 2:06 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर चीन और पाकिस्तान का मुद्दा उठाया। सत्ता पक्ष की तरफ से कहा गया जब पीठ की तरफ से कल एक व्यवस्था दी गई तो उसका सम्मान राहुल गांधी को करना चाहिए।

  • 3 Feb 2026 12:15 PM IST

    हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

  • 3 Feb 2026 11:06 AM IST

    हंगामे के बीच लोकसभा में कार्यवाही जारी है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

  • 3 Feb 2026 10:14 AM IST

    संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक में NDA सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए PM मोदी को बधाई दी।


  • 3 Feb 2026 9:45 AM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह NDA संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए संसद एनेक्स बिल्डिंग पहुंचे।


  • 3 Feb 2026 9:44 AM IST

    मंगलवार को सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। 

Read More
Next Story