LIVE नरवणे की किताब से कोट पर रोक, खड़गे के समर्थन में विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट
x

नरवणे की किताब से कोट पर रोक, खड़गे के समर्थन में विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट

Budget Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र से जुड़ी कार्यवाही जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


Budget Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र से जुड़ी कार्यवाही जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 5 Feb 2026 12:58 PM IST

    नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पूर्व सेनाध्यक्ष एम एम नरवणे की बुक से कोट की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। 

  • 5 Feb 2026 11:57 AM IST

    लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दूसरे सदन में विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। खड़गे ने जैसे ही यह बात रखी नेता सदन जेपी नड्डा ने इस पर आपत्ति जताई।

    जेपी नड्डा ने कहा कि राज्यसभा में दूसरे सदन की कार्यवाही पर चर्चा नहीं की जा सकती।वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने के लिए कई बार अवसर दिया गया, लेकिन सदन की कार्यवाही नियमों के तहत चलती है और राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं करते।

  • 5 Feb 2026 11:56 AM IST

    राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़ी नसीहत दी।नड्डा ने कहा कि खड़गे को अपनी पार्टी को “अबोध बालक का बंधक” नहीं बनाना चाहिए और उन्हें स्वतंत्र रूप से पार्टी का संचालन करना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद थे और वहां हुई हर घटना पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने सदन की कार्यवाही ही नहीं चलने दी।

  • 5 Feb 2026 11:54 AM IST

    राज्यसभा में सोमवार को नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कार्यवाही शुरू होते ही खड़गे ने एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया गया खड़गे की बात पर नेता सदन जेपी नड्डा ने तुरंत आपत्ति जताते हुए उन्हें बीच में रोका और कहा कि दूसरे सदन की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।

Read More
Next Story