chieif of 3 armed forces meeting with president draupadi murmu
x
तीनों सेना प्रमुखों ने सीडीएस के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की (फोटो : X/PRESIDENT OF INDIA)

राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू को दी गई ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई में तीनों सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा की।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में डीटेल जानकारी दी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी (थल सेना प्रमुख), एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह (वायु सेना प्रमुख) और एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (नौसेना प्रमुख) के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया है कि, 'राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण की सराहना की, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को एक शानदार सफलता बना दिया।'

बीजेपी निकाल रही तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज श्रीनगर में भी यह यात्रा निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इसके साथ ही दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों और प्रोफेसरों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर देशप्रेम का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश में यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित हुई। यात्रा के दौरान सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "भारत की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्ध सरकार ने, सभी प्रमाण प्रस्तुत करने के बावजूद जब पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो अंततः ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाया गया। आपने देखा होगा कि पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह पूरी दुनिया ने देखा है।"

तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनकर देशभर में लोगों को जोड़ रही है

Read More
Next Story