ठंड बढ़ेगी, कोहरा गहराएगा और बारिश भी देगी दस्तक… मौसम विभाग का अलर्ट
x

ठंड बढ़ेगी, कोहरा गहराएगा और बारिश भी देगी दस्तक… मौसम विभाग का अलर्ट

weather update: मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पछुआ हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज होगी। 19 जनवरी से ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जाएगा।


Click the Play button to hear this message in audio format

Cold wave in North India: उत्तर भारत में सर्दी अब आखिरी दौर में नहीं, बल्कि सबसे कड़े मोड़ पर पहुंच रही है। 19 जनवरी से हवाओं की चाल बदलेगी, कोहरा और गहराएगा और पहाड़ों से मैदान तक ठिठुरन का असर दिखेगा। मौसम की ये करवट सिर्फ तापमान नहीं गिराएगी, बल्कि अगले कुछ दिनों की दिनचर्या भी बदलने वाली है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो सक्रिय हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में इनका असर बना रहेगा। 23 जनवरी तक कुछ जगहों पर तेज बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पछुआ हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड और तेज होगी। 19 जनवरी से ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जाएगा। इसका प्रभाव राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ज्यादा रहेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान मौजूदा स्तर से और नीचे जा सकता है।

घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी तक बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। हालांकि, कुछ इलाकों में थोड़ी राहत भी मिल सकती है और कुछ जगहों पर घने कोहरे की आशंका कम हो सकती है। फिर भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोहरा बना रह सकता है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम थोड़ा बदला हुआ रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना ज़्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है।

Read More
Next Story