pakistan high commission office in new delhi
x
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सुरक्षा बलों ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर कड़ी निगरानी रखी। (PTI फ़ाइल फोटो)

भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग का अफसर निष्कासित, 24 घंटे का अल्टीमेटम

भारत ने पाकिस्तानी उच्यायोग के एक अधिकारी को 'अवांछनीय व्यक्ति' घोषित किया है। उस पाकिस्तानी अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश हुआ है।


भारत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया है। उसे उसकी राजनयिक स्थिति के प्रतिकूल गतिविधियों में लिप्त पाया गया है और उसे 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित किया गया है।

भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग के उस अधिकारी को देश छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।

भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी दूत (चार्ज डी’अफेयर) को आज एक औपचारिक आपत्ति पत्र (डिमार्श) सौंपा गया। उनसे स्पष्ट रूप से कहा गया कि भारत में तैनात किसी भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी को अपने विशेषाधिकारों और स्थिति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।”

Read More
Next Story