CCS Meeting
x
कैबिनेट के सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक

भारत का कड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद

भारत में वर्तमान में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीज़ा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।


केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. गुरुवार 24 अप्रैल को सरकार ने ये घोषणा की है। यह फैसला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल को कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र कैबिनेट सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुपालन में भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है।” नए निर्देशों के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। हालांकि, चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक मान्य रहेंगे। भारत में वर्तमान में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीज़ा की समाप्ति से पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। जो भारतीय पहले से पाकिस्तान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द भारत लौटने का आग्रह किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के सुंदर पहाड़ी स्थल पहलगाम की वादियों में 22 अप्रैल को जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बैसरान के हरे-भरे मैदान, जहां लोग ज़िंदगी के हसीन लम्हे बिताने आए थे, अचानक गोलियों की आवाज़ों से कांप उठे। 26 मासूम जिंदगियाँ जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे बेरहमी से खत्म कर दी गईं। कई घायल हुए, कई परिवार हमेशा के लिए बिखर गए। देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। यह सिर्फ हमला नहीं था ये इंसानियत पर हमला था.

आतंक के इस घिनौने चेहरे को जवाब देने के लिए भारत ने कुछ अहम फैसले लिए हैं:

1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया

अटारी बॉर्डर पर चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया

दक्षेस वीज़ा छूट योजना की सुविधाएं समाप्त कर दी गईं

पाकिस्तानी सरकार के सोशल मीडिया खातों को भारत में ब्लॉक किया गया

भारत में विशेष वीज़ा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारत का कड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंदस्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरान मैदान में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियाँ चलाई। इस भयावह हमले में 28 लोगों की मौत हुई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला 2019 के बाद से क्षेत्र का सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Read More
Next Story