
ईरान जंग मुद्दे पर लोकसभा में दोपहर 2 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
मध्य पूर्व एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिकी- इजराइल जंग पिछले 24 दिन से जारी है। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर अलग अलग तरह की चुनौती उठ खड़ी हुई है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोलेंगे।
मध्य पूर्व एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिकी- इजराइल जंग पिछले 24 दिन से जारी है। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर अलग अलग तरह की चुनौती उठ खड़ी हुई है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोलेंगे।
Live Updates
- 23 March 2026 12:40 PM IST
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की समीक्षा के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "अभी यह अंदाज़ा नहीं है कि यह संघर्ष कब तक चलेगा। PM ने पूरे मामले की समीक्षा की। LPG की स्थिति के संबंध में सब कुछ नियंत्रण में लग रहा है, और PM पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। अगर भविष्य में स्थिति और बिगड़ती है, तो सरकार तब भी कोई न कोई रास्ता निकाल लेगी..."
- 23 March 2026 12:27 PM IST
मध्य पूर्व में छिड़ी जंग का असर दुनिया के सभी हिस्सों में महसूस किया जा रहा है। पिछले 24 दिन से ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग जारी है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

