मोदी 3.0 में बांटे गए मंत्रालय, अधिकतर अहम मंत्रालय बीजेपी के पास
x

मोदी 3.0 में बांटे गए मंत्रालय, अधिकतर अहम मंत्रालय बीजेपी के पास

पीएम नरेंद्र मोदी की नयी कैबिनेट में अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, एस जयशंकर विदेश मंत्रालय, कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान को दिया गया है


Modi 3.0 Cabinet Portfolio: देश में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है. रविवार को राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके साथ ही 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जो सिर्फ बीजेपी से ही नहीं बल्कि एनडीए के घटक दलों के सांसदों को भी शामिल किया. सोमवार शाम को प्रधानमंत्री ने अपने नए कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक ली, जिसके बाद सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी जारी कर दिए गए हैं. जैसा की माना जा रहा था कि चार अतिमहत्वपूर्ण मंत्रालय बीजेपी अपने पास रखेगी, ठीक वैसा ही देखने को मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी की नयी कैबिनेट में अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, एस जयशंकर विदेश मंत्रालय सौंपा गया है. लम्बे समय से किसानों के मुद्दे को लेकर उलझी हुई मोदी सरकार ने इस बार ये ज़िम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान को दी है. वहीँ सहयोगी दल एलजेपी(राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान को फ़ूड प्रोसेसिंग मंत्रालय सौंपा गया है.



जानते हैं कि किसे क्या मिला है

1 राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री

2 अमित शाह- गृह मंत्री और मिनिस्टर ऑफ़ कोऑपरेशन

3 नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4 निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट अफेयर्स

5 जगत प्रकाश नड्डा - स्वास्थ्य मंत्रालय

6 शिवराज सिंह चौहान - कृषि मंत्रालय

7 एस जयशंकर- विदेश मंत्री

8 मनोहल लाल खट्टर - अर्बन डेवलपमेंट और उर्जा मंत्रालय

9 चिराग पासवान- खेल और युवा मामलों के मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग)

10 अश्विनी वैष्णव- रेलवे, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

11 जीतन राम मांझी- एमएसएमई मंत्री

12 राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) मंत्री

13 भूपेंद्र यादव- पर्यावरण मंत्री

14 गजेंद्र शेखावत- संस्कृति और पर्यटन मंत्री

15 सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्री

16 किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री

17 धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री

18 एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग और इस्पात मंत्री

19 प्रह्लाद जोशी- फूड, कंज्यूमर अफेयर और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री

20 हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्री

21 अन्नपूर्णा देवी- महिला और बाल विकास मंत्री

22 ज्योतिरादित्य सिंधिया- टेलीकॉम मंत्री

23 गिरिराज सिंह- टेक्सटाइल मंत्री

24 मनसुख मांडविया- श्रम एवं रोजगार और खेल

25 पीयूष गोयल- उद्योग और वाणिज्य मंत्री

26 सर्वानंद सोनोवाल- जहाजरानी मंत्री

27 राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी

28 जी किशन रेड्डी - कोयला और खान मंत्रालय

29 जुअल ओरम - जनजातीय मंत्रालय

30 प्रहलाद जोशी - कंस्युमर अफेयर्स, फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन


स्वतंत्र प्रभार मंत्रालय

1 राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2 डॉ. जितेंद्र सिंह - विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

3 अर्जुन राम मेघवाल - कानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4 प्रतापराव गणपतराव जाधव - आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार); और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5 जयंत चौधरी - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री

1 जितिन प्रसाद - वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

2 श्रीपद नाईक - विद्युत मंत्रालय; नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

3 पंकज चौधरी - वित्त मंत्रालय

4 कृष्णपाल गुर्जर - सहकारिता मंत्रालय

5 रामदास अठावले - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

6 रामनाथ ठाकुर - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

7 नित्यनांद राय - गृह मंत्रालय

8 अनुप्रिया पटेल - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; रसायन और उर्वरक मंत्रालय

9 वी. सोमन्ना - जल शक्ति मंत्रालय, रेल मंत्रालय

10 डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी - ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय

11 एस. पी. सिंह बघेल - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; पंचायती राज मंत्रालय

12 शोभा करंदलाजे - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय

13 कीर्तिवर्धन सिंह - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; विदेश मंत्रालय

14 शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

15 सुरेश गोपी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; पर्यटन मंत्रालय

16 डॉ. एल. मुरुगन - सूचना और प्रसारण मंत्रालय; संसदीय कार्य मंत्रालय

17 अजय टम्टा - सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

18 बंडी संजय कुमार - गृह मंत्रालय

19 भागीरथ चौधरी - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

20 संजय सेठ - रक्षा मंत्रालय

21 रवनीत सिंह बिट्टू - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; रेल मंत्रालय

22 दुर्गा दास उइके - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

23 रक्षा निखिल खडसे - युवा मामले और खेल मंत्रालय

24 सुकांत मजूमदार - शिक्षा मंत्रालय; पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

25 सावित्री ठाकुर - महिला और बाल विकास मंत्रालय

26 तोखन साहू - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

27 राज भूषण चौधरी - जल शक्ति मंत्रालय

28 भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा - भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय

29 हर्ष मल्होत्रा - कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय; सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

30 निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

31 मुरलीधर मोहोल - सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय

32 जॉर्ज कुरियन - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

33 पबित्रा मार्गेरिटा - विदेश मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय

34 बी.एल. वर्मा - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

35 कमलेश पासवान - ग्रामीण विकास मंत्रालय

36 सतीश चंद्र दुबे - कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय

Read More
Next Story