अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं, पीएम का बजट से पहले बड़ा संकेत
x

अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं, पीएम का बजट से पहले बड़ा संकेत

बजट 2025-26 से पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। उससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ वाली है।


संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन से हुई। सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार की नीति के रूप में 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' को बताया और कहा कि भारत अब रिफॉर्म एक्सप्रेस पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति ने सांसदों से जो अपेक्षाएं व्यक्त की हैं, मुझे विश्वास है कि सांसदों ने उसे गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अब 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अहम 25 वर्षों की शुरुआत हो चुकी है।


आर्थिक सर्वे और केंद्रीय बजट पेश होंगे

आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत का आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन प्रस्तुत करता है और यह केंद्रीय बजट पेश करने से पहले की महत्वपूर्ण जानकारी देता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार अपने नौवें केंद्रीय बजट 2026 को लोकसभा में पेश करेंगी। इस बार के बजट में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले सुधारात्मक उपाय शामिल किए जाने की उम्मीद है।

विपक्ष ने उठाए VB-G RAM-G और SIR मुद्दे

विपक्षी दलों ने बजट सत्र में VB-G RAM-G बिल और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये विषय पहले शीतकालीन सत्र में उठाए जा चुके हैं, इसलिए इस सत्र में इनके लिए कोई चर्चा नहीं होगी।

वित्तमंत्री निर्मला जी देश की पहली ऐसी महिला वित्तमंत्री हैं, जो लगातर 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने जा रही हैं। ये अपने आप में एक गौरव के पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हो रहा है।

ये बजट सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। ये दूसरे चौथाई का प्रारंभ हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण 25 वर्ष का दौर आरंभ हो रहा है। और ये इस शताब्दी के दूसरे क्वाटर का ये पहला बजट आ रहा है।

Read More
Next Story