ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, हॉर्मुज पर भी हुई चर्चा
x
ट्रंप और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत में ईरान जंग के असर देखे जा रहे हैं

ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, हॉर्मुज पर भी हुई चर्चा

दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz को खुला बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।


पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्गियो जोर ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक ऊर्जा मार्गों में स्थिरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

गोर ने कहा कि दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz को खुला बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण chokepoint (संकीर्ण मार्ग) है, जो क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण दबाव में आ गया है।

उन्होंने लिखा,“राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होरमुज़ जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।”


बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- "“मुझे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। भारत जल्द से जल्द तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन करता है। Strait of Hormuz का खुला, सुरक्षित और सुगम बना रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।”



Read More
Next Story