राहुल गांधी ने जनरल नरवणे के किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह-अमित शाह ने जताई आपत्ति
x

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे के किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह-अमित शाह ने जताई आपत्ति

लोकसभा में राहुल गांधी अपना भाषण शुरू करते ही डोकलाम में चीन के रवैए को लेकर जनरल नरवणे की किताब का एक अंश पढ़ना चाहते थे. जैसे ही राहुल गांधी ने किताब के एक अंश को पढ़ना शुरू किया राजनाथ सिंह ने स्पीकर से इसपर आपत्ति जाहिर की.


Click the Play button to hear this message in audio format

लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला जब नेता विपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ओर बोलने के लिए खड़े हुए और पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की उस किताब के एक अंश का जिक्र करने लगे जो अभी तक छपा नहीं है. इसपर सत्ता पक्ष से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जाहिर करते हुए स्पीकर ओम बिरला से मांग किया कि राहुल गांधी को इसे पढ़ने से रोका जाए. जब ये सदन में चल रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे.

राहुल को बोल पर राजनाथ को आपत्ति

दरअसल लोकसभा में राहुल गांधी अपना भाषण शुरू करते ही डोकलाम में चीन को लेकर जनरल नरवणे की किताब का एक अंश पढ़ना चाहते थे. जैसे ही राहुल गांधी ने किताब के एक अंश को पढ़ना शुरू किया राजनाथ सिंह ने स्पीकर से इसपर आपत्ति जाहिर की. राजनाथ सिंह ने कहा कि, नेता विपक्ष को सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपुष्ट चीजों के बारे में सदन में उल्लेखित नहीं करना चाहिए.

सरकार ने नहीं छपने दी जनरल नरवणे की किताब!

रक्षा मंत्री बोले, ये सदन के नियमों के खिलाफ है. इसपर राहुल ने कहा कि इसमें एक पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं. फिर राजनाथ सिंह ने सवाल किया, क्या ये किताब प्रकाशित हुई है? इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने कहा, सरकार ने इस पुस्तक को प्रकाशित नहीं होने दिया. राजनाथ ने कहा, यदि ऐसी कोई पुस्तक है और ये पुस्तक नहीं छपी है तो जनरल नरवने कोर्ट जा सकते थे? उन्होंने, कोर्ट दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया?

राहुल ने पूछा क्यों डर रही सरकार

राजनाथ सिंह के बाद गृहमंत्री शाह ने भी इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने परंपरा का हवाला देकर राहुल गांधी से कहा कि वो सदन में किसी किताब या मैगजीन में छपी बात का उल्लेख नहीं कर सकते. राहुल गांधी ने कहा, ये किस बार से डर रहे हैं कि ये लोग मुझे बोलने नहीं दे रहे. ये सदन में हंगामा बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर हुआ जिसपर राहुल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के देशभक्ति पर सवाल उठाया.

Read More
Next Story