केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी ने कहा,आइए, साथ में बोलते हैं, जोशी ने हाथ छुड़ाया
x
संसद परिसर में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि "आइए,साथ में बोलते हैं" (वीडियो ग्रैब)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी ने कहा,"आइए, साथ में बोलते हैं", जोशी ने हाथ छुड़ाया

यह वाकया संसद परिसर में मीडिया के कैमरों के सामने हुआ। राहुल गांधी के आते ही दोनों मंत्रियों ने झटपट में अपनी बात खत्म की और जाने लगे।


Click the Play button to hear this message in audio format

संसद परिसर का मामला है। दो केंद्रीय मंत्री, प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव, राहुल गांधी के संसद के भीतर सरकार पर लगाए आरोपों पर मीडिया से मुखातिब थे। इसी बीच अचानक राहुल गांधी वहां पर पहुंच जाते हैं। दोनो मंत्री अपना वक्तव्य समेटकर झट से निकल जाते हैं। संसद परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राहुल गांधी वहां से निकलने की कोशिश कर रहे केंद्रीय प्रह्लाद जोशी का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन प्रह्लाद जोशी अपना हाथ छुड़ा लेते हैं।

यह घटना राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में दिए गए तीखे भाषण के बाद की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सूचना प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और एक अन्य केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पत्रकारों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मीडिया के जमावड़े के दौरान वहां पहुंचते हैं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हस्तक्षेप करते हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने प्रह्लाद जोशी का हाथ पकड़ने की कोशिश की और कहा, “आइए, साथ में बोलते हैं।” हालांकि, मंत्री ने हाथ खींच लिया और वहां से आगे बढ़ गए।


लोकसभा में बहस के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर “भारत माता को बेचने” का आरोप लगाया था। वहीं, मंत्रियों ने राहुल गांधी के साथ मिलकर बोलने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया और बातचीत समाप्त कर वहां से चले गए।

Read More
Next Story