मार्च में बदला मौसम, बारिश-आंधी से कई राज्यों में अलर्ट
x

मार्च में बदला मौसम, बारिश-आंधी से कई राज्यों में अलर्ट

IMD ने 15 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। मौसम बदलाव से तापमान गिरा है। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।


मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के करीब 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मार्च में मॉनसून जैसे हालात

मार्च के महीने में मौसम ने अप्रत्याशित करवट ले ली है। देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर फिर महसूस होने लगा है। कई राज्यों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के कारण यह मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

IMD के अनुसार, 15 राज्यों में अभी भी बारिश और खराब मौसम की संभावना बनी हुई है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई।दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सड़कों पर नमी देखने को मिली, जिससे यातायात थोड़ा प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30–40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। अगले 24–48 घंटे तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही धूल कम होने से एयर क्वालिटी में भी सुधार देखा गया है।

यूपी-बिहार में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम तेजी से बदल रहा है।कई जिलों में बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ हैपश्चिमी यूपी (आगरा, मेरठ) में हल्की बारिश की संभावना और पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) में फिलहाल बारिश की संभावना कम है

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है।हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रोपडू गांव में भारी भूस्खलन के बाद 9 घर खाली कराने पड़े। एक गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पहाड़ी से गिरने वाले मलबे का खतरा अभी भी बना हुआ है।ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यह सिस्टम सक्रिय रहेगा।कई राज्यों में बारिश जारी रह सकती हैतेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा। लोगों को जलभराव और ट्रैफिक से सावधान रहने की सलाह दी गई है

Read More
Next Story