मोदी कैबिनेट में किस राज्य को मिला कितना हिस्सा, एक क्लिक में पूरी जानकारी
x

मोदी कैबिनेट में किस राज्य को मिला कितना हिस्सा, एक क्लिक में पूरी जानकारी

रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली. मोदी 3.O कैबिनेट में कुल 72 लोगों को शामिल किया गया है. यहां पर हम आपको बताएंगे कि किस राज्य को कितनी भागीदारी मिली है.


Narendra Modi Cabinet: देश में अब मोदी 3.O की सरकार है.रविवार को पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपल थी. इस कैबिनेट में करीब करीब सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है. लेकिन यूपी से सबसे अधिक 11 लोगों को जगह मिली है. वहीं बिहार से 8 मंत्री शामिल किए हैं. यहां हम बताएंगे कि किस राज्य को कितना प्रतिनिधित्व मिला है.

यूपी से 11 मंत्री

उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान,

बिहार से 8 मंत्री

बिहार: जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह', गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीश चंद दुबे, राजभूषण चौधरी

गुजरात से 6 मंत्री

गुजरात: अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, नीमूबेन बमभानिया

इन राज्यों से 5 मंत्री

  • मध्य प्रदेश: शिवराज चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर
  • कर्नाटक: निर्मला सीतारमण, एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, वी सोमन्ना, शोभा करंदलाजे
  • महाराष्ट्र: पीयूष गोयल, प्रतापराव जाधव, राम दास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, मुरलीधर मोहोल

राजस्थान से 4 मंत्री

राजस्थान: भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी

इन राज्यों से तीन मंत्री

  • आंध्र प्रदेश: के राम मोहन नायुडू, चंद्रशेखर प्रेम्मासामी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
  • हरियाणा: मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर
  • ओडिशा: धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, अश्विनी वैष्णव

इन राज्यों से दो मंत्री

  • असम: सर्वानंद सोनोवाल, पबित्र मार्गरेटा
  • झारखंड: अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ
  • तेलंगाना: जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार
  • पश्चिम बंगाल: शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार
  • केरल: सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन

इन राज्यों से एक एक मंत्री

  • अरुणाचल प्रदेश: किरण रिजिजू
  • जम्मू कश्मीर: जितेंद्र सिंह
  • गोवा: श्रीपद नाइक
  • तमिलनाडु: एल मुरुगन
  • उत्तराखंड: अजय टम्टा
  • पंजाब: रवनीत सिंह 'बिट्टू'
  • छत्तीसगढ़: तोखन साहू
  • दिल्ली: हर्ष मल्होत्रा
Read More
Next Story