एक बार फिर फ्लॉप रहे पंत, बैटिंग पोजीशन बदलने से नहीं बनी बात
x
ऋषभ पंत की टीम ने गुजरात टाइटंस को मात दी। लेकिन इस मैच में भी बल्ला नहीं चला। फोटो सौजन्य- BCCI/IPL

एक बार फिर फ्लॉप रहे पंत, बैटिंग पोजीशन बदलने से नहीं बनी बात

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी टीम ने जीत दर्ज की। लेकिव वो एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे।


Rishabh Pant News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। बल्ले से उनकी नाकामी लगातार जारी है और गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में भी वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके।पंत ने इस मैच में 18 गेंदों पर 21 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच थमा बैठे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान चार आकर्षक चौके जरूर लगाए।

ओपनिंग की जिम्मेदारी, पर किस्मत नहीं बदली

इस मैच में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति के चलते पंत ने पारी की शुरुआत की, लेकिन फॉर्म में सुधार नहीं दिखा। T20 क्रिकेट में उन्होंने लंबे समय बाद ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में भारत के लिए आखिरी बार ओपनिंग की थी।IPL इतिहास में यह केवल पांचवीं बार था जब पंत ओपनिंग करने उतरे। आखिरी बार वह 2016 में RCB के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनर बने थे।

GT के खिलाफ साझेदारी बनी सहारा

हालांकि वे व्यक्तिगत रूप से बड़ी पारी नहीं खेल पाए, फिर भी पंत ने एडेन मार्करम के साथ पहले विकेट के लिए 37 गेंदों में 65 रन की उपयोगी साझेदारी की, जिसने टीम को अच्छी शुरुआत दी।

IPL 2025 में आंकड़े निराशाजनक

पंत के प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो IPL 2025 में अब तक उनके आंकड़े काफी निराशाजनक रहे हैं। वे 6 मैचों में महज 40 रन बना पाए हैं, वो भी 8 की औसत और 80.00 के स्ट्राइक रेट के साथ। ये आंकड़े उस खिलाड़ी के लिए चौंकाने वाले हैं, जिसे LSG ने 27 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था।

मैच दर मैच पंत का प्रदर्शन (IPL 2025)

दिल्ली कैपिटल्स: 0 (6 गेंद)

सनराइजर्स हैदराबाद: 15 (15 गेंद)

पंजाब किंग्स: 2 (5 गेंद)

मुंबई इंडियंस: 2 (6 गेंद)

कोलकाता नाइट राइडर्स: बल्लेबाजी नहीं की

गुजरात टाइटन्स: 21 (18 गेंद)

कुल: 40 रन (50 गेंद)

कप्तानी में चमके पंत, GT को दी शिकस्त

बल्ले से असफल रहने के बावजूद, ऋषभ पंत की कप्तानी रंग लाई। उनकी अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकेट से हराया। 12 अप्रैल (शनिवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 181 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे LSG ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह लखनऊ की इस सीजन में छह मैचों में चौथी जीत रही, जबकि गुजरात को छठे मैच में दूसरी हार झेलनी पड़ी।

Read More
Next Story