IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब के सामने रखा 210 रन का लक्ष्य
x
चेन्नई की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी

IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब के सामने रखा 210 रन का लक्ष्य

आज आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर हैं, जबकि पंजाब लगातार दूसरा मुकाबला जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है।


Click the Play button to hear this message in audio format

इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। उनको पहला झटका 14 के स्कोर पर बार्टलेट ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के हाथों संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए।

चेन्नई को दूसरा झटका चहल ने दिया। उन्होंने नेहल वढेरा के हाथों ऋतुराज गायकवाड़ को कैच कराया। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में जोरदार 73 की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। बाद में सरफराज़ खान ने भी अच्छे हाथ खोले और सिर्फ 12 गेंदों पर 32 रन ठोक डाले।

चेन्नई को पांचवां झटका विजयकुमार ने दिया। उन्होंने सरफराज खान को नेहाल वढेरा के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। शिवम दुबे ने आखिर में कुछ हाथ खोले और 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर नॉट आउट लौटे।

पंजाब की तरफ से विजय कुमार ने दो विकेट लिए।

Read More
Next Story