IPL2026 : बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया
x
गुजरात टाइटंस आखिरी ओवर में मुकाबला हार गए

IPL2026 : बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

आखिरी दो गेंदों में गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए 7 रन की जरूरत थी, तभी राशिद खान एक लंबा हिट मारने के चक्कर में बाउंड्री के पास लपक लिए गए और मैच गुजरात के हाथ से निकल गया।


Click the Play button to hear this message in audio format

आखिरी गेंद तक चले एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटन्स को उन्हीं के घर में महज 6 रन से हरा दिया। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। आखिरी ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी, उसके तीन विकेट बाकी थे लेकिन 5वीं गेंद पर राशिद खान का विकेट गिरने के साथ ही गुजरात की उम्मीदों पर पानी फिर गया और गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 204 रन ही बना सकी।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट पर 210 रन टांग दिए। राजस्थान की ओर से ध्रुव जरेल ने 42 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रन ठोक डाले जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके अलावा यशश्वी जायसवाल ने 55 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन ठोक डाले।

इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स ने धुआंधार शुरुआत की। लेकिन बीच में उसके विकेट गिरने से टीम पर दबाव आ गया और फिर आखिर में राशिद खान टीम को जीत के मुहाने तक ले भी गए थे लेकिन मैच जीता नहीं जा सका। गुजरात की तरफ से सुदर्शन ने 44 गेंदों में सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। बटलर, राशिद खान और रबाडा ने भी छोटी-छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली लेकिन गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स से 6 रन पीछे रह गई।

स्कोर इस प्रकार रहा- राजस्थान रॉयल्स- 210/6, गुजरात 204/8

Read More
Next Story