
DC vs MI IPL 2026: समीर रिजवी की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शानदार शुरुआत की है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर 51 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 90 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिजवी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया। उन्होंने पहले पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की अहम साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।
निसांका ने 44 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर नॉट आउट लौटे।

