
IPL2026 : RCB के रनों के पहाड़ के नीचे दबा CSK, घरेलू मैदान पर RCB 43 रन से जीता
डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के और 3 चौकों की मदद से 70 रन बनाकर सीएसके की गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया।
बैंगलुरू के चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। पहले खेलते हेुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन ठोक दिए, लेकिन CSK शुरू से ही इस पहाड़ सरीखे स्कोर के दबाव में बिखर गई और आखिरी ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई।
सीएसके की तरफ से दो-तीन ही उपयोगी पारियां दिखीं। सरफराज़ खान ने 25 गेंदों में 50 रन और प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए। जबकि ओवर्टन ने 16 गेंदों में तूफानी 37 रन बनाए। लेकिन आरसीबी का ढाई सौ का स्कोर अंतत: भारी पड़ गया। RCB ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआती तीन ओवर में कमाल की बॉलिंग की है। विराट कोहली और फिल साल्ट इस दौरान 17 रन ही बना पाए। लेकिन बाद में आरसीबी ने ऐसी बल्लेबाजी की कि सीएसके की गेंदबाजी तहस-नहस हो गई।
चौथे विकेट के लिए टिम डेविड और रजत पाटीदार के बीच 35 गेंद पर 99 रनों की साझेदारी हुई। डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के और 3 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर फिफ्टी की। अंशुल कंबोज ने उन्हें बोल्ड कर दिया था लेकिन वह नो बॉल हो गई। उन्होंने 19वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ 30 रन बटोरे। रजत पाटीदार ने 6 चौके और एक चौका लगाकर 48 रन बनाए।

