आईपीएल 2026 के पहले कुछ हफ्तों में नहीं खेलेंगे धोनी, मांसपेशियों में खिंचाव बना वजह
x
धोनी इस समय पिंडली में खिंचाव की परेशानी से जूझ रहे हैं

आईपीएल 2026 के पहले कुछ हफ्तों में नहीं खेलेंगे धोनी, मांसपेशियों में खिंचाव बना वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्तों को लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे.


Click the Play button to hear this message in audio format

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शनिवार को पुष्टि की कि एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के आगामी सीजन के पहले कुछ हफ्तों में हिस्सा नहीं लेंगे। आईपीएल 2026 का आगाज़ 28 मार्च (शनिवार) से हो रहा है।

फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एमएस धोनी इस समय पिंडली में खिंचाव की परेशानी से उबर रहे हैं। लिहाजा उन्हें TATA IPL 2026 के पहले दो हफ्तों में खेलने से रोक लग सकती है। जल्दी ठीक हो जाएं, थला।”

CSK अपना अभियान सोमवार को गुवाहाटी के बार्सपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शुरू करेगी।

पहले दो हफ्तों में CSK पंजाब किंग्स (घरेलू), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बाहरी) और दिल्ली कैपिटल्स (घरेलू) के खिलाफ भी मुकाबले खेलेंगे।



44 वर्षीय धोनी किसी भी मैच में खेलते हैं, तो वह इस प्रतियोगिता में खेलने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व मुंबई लेग स्पिनर प्रवीन तांबे के पास है। 278 मैचों के साथ धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

इस बीच, धोनी की गैरमौजूदगी CSK के लिए बड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि टीम में अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं – संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल।

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और तब से केवल आईपीएल में ही खेल रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ सीज़नों में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व CSK कप्तान घुटने की समस्याओं से जूझ रहे हैं, फिर भी हमेशा CSK की टीम का हिस्सा रहे हैं।

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग

धोनी के चोटिल होने से यकीनन फैन्स को निराशा हाथ लगी है. धोनी की गैरमौजूदगी में, CSK विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी भारत के ओपनर संजू सैमसन को सौंप सकती है. सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था. इसके लिए CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर सैमसन को अपनी टीम में लिया था.

Read More
Next Story