LIVE आनन फानन में बुलाया गया पाक संसद का आपात सत्र
x

आनन फानन में बुलाया गया पाक संसद का आपात सत्र

Breaking News : देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


4th May live news: : देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 4 May 2025 11:08 AM IST

    पंजाब ने दो जासूसों का पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों का नाता पाकिस्तान से है और ये भारतीय सेना की जानकारी भेज रहे थे। 

  • 4 May 2025 10:22 AM IST

    पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए घोषणा की है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय असेंबली की बैठक बुलाने का फैसला लिया है। यह बैठक सोमवार, 5 मई 2025 को शाम 5 बजे संसद भवन, इस्लामाबाद में आयोजित की जाएगी।

    यह निर्णय पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) में निहित राष्ट्रपति को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों के तहत लिया गया है। इस बैठक में संभवतः देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, कश्मीर में तनाव और भारत-पाक संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

  • 4 May 2025 8:19 AM IST

    तोप-गोले बनाने वाली भारत सरकार की फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।  राष्ट्रीय सुरक्षा हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया है। 

  • 4 May 2025 7:25 AM IST

    पाकिस्तान एक तरफ भारत से बेहतर संबंध की अपील करता है। लेकिन जमीन पर वो अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार उसरी तरफ से 10वें दिन फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

  • 4 May 2025 6:20 AM IST

    सेना के बैंड की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जय बद्री विशाल के उद्घोष के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले। श्रद्धालुओं ने श्रीहरि की पूजा की। 



Read More
Next Story