
चेविल खाने के 9 खास फायदे, जान लें उपयोग की विधि और सेहत का राज
धनिये जैसी दिखने वाली चेविल की पत्तियां देखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती हैं। जानें गुणों से भरपूर इस विदेशी सब्जी के फायदे
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो गए हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए नए-नए पौष्टिक विकल्प खोजते रहते हैं। ऐसे में एक नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है – चेविल (Chervil)। दिखने में यह कुछ-कुछ धनिया जैसा लगता है लेकिन इसके गुण कहीं ज्यादा प्रभावशाली हैं।
क्या है चेविल?
चेविल एक विदेशी जड़ी-बूटी है जिसे अक्सर "फ्रेंच धनिया" कहा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से फ्रेंच खाने में किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और सौफ जैसा होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी कमाल के हैं।
सेहत को मिलते हैं ये 9 बड़े फायदे:
1. एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस
चेविल में मौजूद फ्लावोनॉइड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे एजिंग स्लो होती है और अंदरूनी अंग स्वस्थ रहते हैं।
2. इंफेक्शन से बचाव
इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी से लेकर फंगल संक्रमण तक से सुरक्षा दे सकते हैं।
3. सूजन में राहत
त्वचा की एलर्जी, एक्जिमा या शरीर में सूजन होने पर चेविल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
4. पाचन में सुधार
इसमें फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
5. मूड को करें बूस्ट
चेविल को हल्का नैचुरल स्टिमुलेंट माना जाता है, जो मूड अच्छा करने और एनर्जी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
6. जमे हुए कफ को निकाले
यह एक प्राकृतिक एक्सपेक्टोरेंट की तरह काम करता है, जिससे छाती में जमा बलगम निकलता है और सांस लेने में आसानी होती है।
7. पीरियड्स में ब्लोटिंग से राहत
यह एक हल्का डाइयूरेटिक है जो शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकालकर सूजन कम करता है।
8. त्वचा को बनाए तरोताज़ा
पुराने समय में चेविल का इस्तेमाल त्वचा और सांस की ताजगी के लिए किया जाता था।
9. किडनी को रखे हेल्दी
पारंपरिक चिकित्सा में इसे गाउट और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं के लिए उपयोगी माना गया है।
कैसे करें इस्तेमाल?
चेविल को सलाद, सूप, अंडे या सौम्य चीज़ सॉस में डाल सकते हैं। इसकी पत्तियाँ ताज़ा इस्तेमाल करने पर ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
ध्यान दें:
चेविल का सेवन कुछ लोगों में एलर्जी, गले की खराश या दस्त जैसे रिएक्शन कर सकता है। गर्भवती महिलाएं इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
डिसक्लेमर- यह आर्टिकल जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। कोई भी सलाह अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।