Cholesterol After 50 Plus Age Natural ways to control cholesterol Cholesterol after 50, Healthy heart diet Diet for cholesterol control How to reduce LDL naturally Heart friendly foods
x
ये आसान उपाय अपनाकर 50 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

50 की उम्र के बाद भी आसानी से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल, जानें उपाय

50 साल की उम्र के बाद भी कोलेस्ट्रॉल को नैचरल तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है, बस ज़रूरत है थोड़ी समझदारी और सही लाइफस्टाइल अपनाने की...


Cholesterol After 50 Plus Age: अक्सर 50 की उम्र पार करते ही शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है, हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं और दिल की सेहत भी पहले जैसी नहीं रहती। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल पर नज़र रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि अब सिर्फ दवाओं का सहारा है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, 50 साल की उम्र के बाद भी कोलेस्ट्रॉल को नैचरल तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है, बस ज़रूरत है थोड़ी समझदारी और सही लाइफस्टाइल अपनाने की।

कोलेस्ट्रॉल क्या है और क्यों बढ़ता है उम्र के साथ?

कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है...

LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) जो धमनियों में जमा होकर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ाता है, और

HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

आमतौर पर 50 की उम्र के बाद शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। मांसपेशियां कमजोर होती हैं और फैट मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो जाता है, जिससे LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। साथ ही, अगर डाइट हाई फैट, प्रोसेस्ड फूड और लो फाइबर वाली हो तो ये स्थिति और बिगड़ सकती है।

नैचरल तरीकों से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कैसे करें?

फाइबर रिच डाइट लें- घुलनशील फाइबर (Soluble fiber) जैसे ओट्स, दलिया, फलियां (राजमा, चने), सेब और संतरे जैसे फलों से LDL कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। ये आंत में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं।

ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से दूरी बनाएं- बेक्ड फूड्स, फ्रेंच फ्राइज, प्रोसेस्ड स्नैक्स में छिपा ट्रांस फैट कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है। वहीं रेड मीट और फुल क्रीम डेयरी से मिलने वाला सैचुरेटेड फैट भी LDL को बढ़ाता है।

अच्छी फैट्स को शामिल करें- मूंगफली, बादाम, अखरोट और अलसी जैसे नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो HDL बढ़ाते हैं और दिल की रक्षा करते हैं। ऑलिव ऑयल और एवोकाडो भी बेहतरीन विकल्प हैं।

नियमित एक्सरसाइज करें- तेज चाल से चलना, योग, साइक्लिंग या तैराकी – ये सब LDL को कम और HDL को बढ़ाने में मदद करते हैं। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूरी है।

वज़न और स्ट्रेस को करें कंट्रोल- बढ़ा हुआ वज़न और क्रॉनिक स्ट्रेस, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और समय पर सोना स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करता है।

क्या खाएं और क्या न खाएं – 50 के बाद की हार्ट फ्रेंडली डाइट

डेली डायट में शामिल करें: ओट्स, दलिया, जौ (Barley)

फलियां: चने, राजमा, मूंग

फल: सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद

हरी सब्जियां: पालक, मेथी, ब्रोकोली

सूखे मेवे: अखरोट, बादाम

फैटी फिश: जैसे, सैल्मन या अलसी

ऑइल: ऑलिव ऑयल या मस्टर्ड ऑयल

कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है?

तला हुआ खाना, समोसे, पकोड़े

बेकरी आइटम्स, पेस्ट्री, कुकीज़, केक

रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट

फुल क्रीम दूध और चीज़

सफेद ब्रेड और मैदा से बने प्रोडक्ट्स

ज्यादा नमक और चीनी

दवाइयों से पहले जीवनशैली में बदलाव करें। क्योंकि 50 की उम्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं आम हो सकती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दवाओं के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक मानसिकता की मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को नैचरल तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं और दिल को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।

अगर आप पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें और साथ में ऊपर बताए गए प्राकृतिक उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।


डिसक्लेमर- यह आर्टिकल जागरूकता के लिए लिखा गया है। किसी भी सलाह को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Read More
Next Story