Slow walking prevent diabetes type 2
x
खाना खाने के बाद इस तरह वॉक करने से दूर होता है डायबिटीज टाइप-2 का रिस्क

डायबिटीज टाइप-2 का खतरा होगा कम, वॉक करने का ये है सही तरीका

यदि आप सुबह की वॉक नहीं कर पाते हैं तो रात को खाना खाने के बाद सही विधि से वॉक करके भी हेल्थ बेनिफिट्स पा सकते हैं। साथ ही डायटबिटीज के रिस्क को दूर कर सकते हैं


Benefits Of Walk After Dinner: सुबह खाली पेट वॉक करना और रात को खाना खाने के बाद वॉक करना, हेल्दी रहने का सबसे आसान तरीका। लेकिन खास बात ये है कि ये ओपन ट्रुथ जानने के बाद भी ज्यादातर लोग सेहत से जुड़ी चुनौतियां फेस कर रहे हैं। और इन लोगों में ज्यादातर वो लोग शामिल हैं, जो या तो सुबह जल्दी जाग नहीं पाते या फिर आलस के चलते वॉक पर नहीं जाते। साथ ही वो लोग भी, जो रात को खाना खाते ही बेड पर सोने चले जाते हैं। ऐसे लोगों को डायबिटीज,मोटापा और हार्ट से जुड़ी समस्याएं बहुत जल्दी या कहिए कि कम उम्र में ही घेर लेती हैं।

वॉक करने का सही तरीका

यदि आप सुबह के समय खाली पेट वॉक कर रहे हैं तो आपको तेज कदमों से वॉक करनी चाहिए। हालांकि वॉक की शुरुआत हमेशा धीमे कदमों से करें और 2 से 3 मिनट धीमी गति से चलने के बाद ही अपनी स्पीड को बढ़ाना चाहिए। इसी तरह जब आपकी वॉक पूरी होने वाली हो तो इससे 2 से 3 मिनट पहले ही अपनी स्पीड को कम करें और धीरे-धीरे करके वॉक बंद करें। ना तो आपको झटके के वॉक शुरू करनी चाहिए और ना ही तेज गति से चलते हुए अचानक से रूक जाना चाहिए। ऐसा करना हार्ट हेल्थ पर बुरा असर डालता है।

क्या कहती हैं रिसर्च?

मॉडर्न साइंस पुराने समय से चले आ रहे नियमों और पद्धितियों पर अक्सर रिसर्च करके उनके लाभ और हानि जानने का प्रयास करती रहती है। यूं तो आयु्र्वेद में सदियों पहले से यह नियम चला आ रहा है कि भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। लेकिन स्पोर्ट्स मेडिसिन जनरल में प्रकाशित एक नई रिसर्च के अनुसार, खाना खाने के बाद हल्के कदमों से वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि शरीर को इसके लाभ तभी मिलते हैं, जब ये आपकी जीवन शैली यानी डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा हो।

डिनर के बाद वॉक करने के फायदे

डिनर के बाद हल्के कदमों की वॉक को यदि आप अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेंगे तो आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलेगी। जैसे, डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज, जोड़ों का दर्द इत्यादि। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर खाना खाने के बाद वॉक करने से हमारे शरीर में ऐसा क्या होता है, जो ऐसी जानलेवा बीमारियां भी पास नहीं फटकतीं... तो आइए इसका उत्तर जानते हैं...

खाना खाने के बाद हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। यह ग्लूकोज ब्लड में के माध्यम से पूरे शरीर में फैलता है। जब हम खाना खाने के बाद हल्के कदमों से वॉक करते हैं तो हमारे शरीर की मांसपेशियां इस ग्लूकोज को तेजी से एब्जॉर्ब करना शुरू कर देती हैं। इससे धीरे-धीरे करके ब्लड में ग्लूकोज का स्तर घट जाता है और साथ ही दूर होता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा।

जो लोग खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। क्योंकि उनके ब्लड में ग्लूकोज का लेवल लंबे समय तक हाई बना रहता है। इससे हार्ट पर भी प्रेशर पड़ता है और डायबिटीज भी ट्रिगर होती है।

खाना खाने के बाद कितनी देर वॉक करें?

फिटनेस फ्रीक लोग खाना खाने के बाद चाहें तो आधा से एक घंटा भी वॉक कर सकते हैं। लेकिन अगर आप 15 से 20 मिनट की वॉक भी डेली करें तब भी हेल्थ सही रहती है। बस कंडीशन यही है कि आपको ये वॉक धीमे कदमों से करनी है। यानी सुबह की खाली पेट वॉक तेज गति से और रात को डिनर के बाद की वॉक धीमे कदमों से।

डिसक्लेमर- यह आर्टिकल जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी सलाह को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।

Read More
Next Story