खाली पेट नहीं रात को ऐसे खाएं कच्चा लहसुन, डॉक्टर शर्मा ने बताई विधि
x
नाइटफॉल रोकने और लूज ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए कच्चा लहसुन

खाली पेट नहीं रात को ऐसे खाएं कच्चा लहसुन, डॉक्टर शर्मा ने बताई विधि

लड़कों में नाइटफॉल से लेकर महिलाओं में ब्रेस्ट लूज होने की समस्या तक, कच्चा लहसुन खाकर कई गंभीर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानें, कैस और कितने दिन खाएं..


How To Eat Raw Garlic: ये बात किसी नई रिसर्च में सामने नहीं आई है कि लहसुन सेहत के लिए बहुत अधिक गुणकारी होता है। बल्कि ये हमारे पूर्वजों के सदियों पुराने ज्ञान और अनुभव पर आधारित है। लहसुन के बारे में एक बहुत आम कहावत है कि यदि 'लहसुन में एक गुण और होता तो ये अमृत बन जाता' हम लहसुन को अमृत तो नहीं बता रहे हैं लेकिन यहां इसके तीन ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका लाखों रुपए का खर्च बच सकता है। क्योंकि इन हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए लोग कई-कई साल दवाएं खाते हैं तो महिलाएं सर्जरी तक करा लेती हैं...


कच्चा लहसुन खाने की विधि

लहसुन कई अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है, अचार से लेकर सब्जी, चटनी तक। साथ ही कई लोग लहसुन की कलियां सुबह खाली पेट चबाकर खाने की सलाह भी देते हैं। लेकिन हम यहां आपके साथ जो विधि साझा कर रहे हैं, इसके लिए आपको लहसुन खाली पेट नहीं खाना बल्कि रात को सोने से पहले इसे चबाकर खाना है, वो भी एक गिलास पानी के साथ।


लड़कों में नाइट फॉल की समस्या

अलग-अलग कारणों से युवा लड़कों में नाइट फॉल की समस्या हो जाती है। यदि आप इसका सामना कर रहे हैं तो यहां बताई गई विधि से लहसुन खाने पर आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे। आप शुरुआत में केवल 25 दिन इस विधि को अपनाएं। हमें पूरा विश्वास है कि आपको लाभ जरूर मिलेगा। ना मिले तो आपके पास इसे खाना बंद करने का विकल्प तो है ही। क्योंकि लहसुन एक हेल्दी फूड है तो इससे किसी प्रकार के नुकसान की गुजाइश तो स्वस्थ लोगों को है नहीं!

चेहरे पर ऐक्ने और ब्रेकआउट्स की समस्या

लड़कों के चेहरे पर ऐक्ने और ब्रेकआउट्स के कारण लड़कियों की तुलना में कम होते हैं। क्योंकि महिलाओं में पीसीओडी (PCOD), पीरियड्स और अन्य कारणों से हुए हॉर्मोनल बदलावों के कारण भी ऐक्ने की समस्या हो जाती है।

यदि आपको ऐक्ने और ब्रेकआउट्स के अलावा, पिंपल,अनइवन स्किन टोन या फिर पिंपल्स के पुराने दाग-धब्बों की समस्या है, तब भी यह उपाय आपके लिए कारगर रहेगा। शुरुआत में आप केवल 7 दिनों तक इसका सेवन करें। रिजल्ट दिखे तभी आगे खाना जारी रखें।

ब्रेस्ट में ढीलापन

महिलाओं के लिए एक उम्र के बाद या कई बार बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के बाद से ही ये समस्या बहुत अधिक परेशान करने वाली हो जाती है। ब्रेस्ट का लटकना, लूज पड़ना, महिलाओं के आत्मविश्वास को भी कम करने लगता है। ऐसे में आप बताई गई विधि से लहसुन का सेवन कुछ दिन लगातार करें। आपको लाभ दिखे तो आगे भी इसका उपयोग करती रहें।


ये उपाय आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने अपने एक विडियो में बताए। डॉक्टर शर्मा पिछले कई वर्षों से आयुर्वेदिक पद्धिति के माध्यम से रोगियों का उपचार कर रहे हैं। ये घर के बने भोजन, आयुर्वेदिक जीवन पद्धिति, प्राकृतिक हीलिंग, भारतीय जीवन शैली के लाभ, जैसे स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं।


डिसक्लेमर- यह आर्टिकल जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यदि आपको कोई समस्या है तो डॉक्टर से अवश्य सलाह करें।

Read More
Next Story