गोंद कतीरा है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक, शरीर रहेगा ठंडा और दिमाग रहेगा शांत
x

गोंद कतीरा है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक, शरीर रहेगा ठंडा और दिमाग रहेगा शांत

गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए हमें किसी ना किसी टेस्टी ड्रिंक की जरूरत होती है। ये ड्रिंक अगर हेल्दी भी हो तो सोने पे सुहागा हो जाए! गोंद कतीरा का यूज करें


गोंद कतीरा एक प्राकृतिक औषधि है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसे पेड़ के तने से निकाला जाता है और आयुर्वेद में इसे शरीर को ठंडक देने और कई बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें, इसके क्या फायदे हैं और इसे बनाने की सही विधि क्या है...


गोंद कतीरा कैसा दिखता है?

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो ज्यादातर Astragalus नामक पेड़ से प्राप्त किया जाता है। यह पानी में भिगोने पर फूल जाता है और एक जिलेटिन जैसे पदार्थ में बदल जाता है। इसे मुख्य रूप से शरीर की गर्मी कम करने, ऊर्जा बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और हीटवेव के बुरे असर से बचने के लिए आयुर्वेद में गोंद कतीरा ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

गोंद कतीरा के सेवन के तरीके

गोंद कतीरा का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसे दूध, पानी, शरबत और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाकर खाया जाता है।

गोंद कतीरा शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 चम्मच गोंद कतीरा, 1 गिलास पानी, 1 चम्मच शक्कर या शहद, नींबू का रस (स्वादानुसार)। सबसे पहले रातभर के लिए गोंद कतीरा पानी में भिगो दें। सुबह इसे अच्छे से फेंटकर ठंडे पानी में मिलाएं। अब इसमें शक्कर या शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

गोंद कतीरा वाला दूध कैसे बनाएं- इसके लिए आपको चाहिए,1 गिलास दूध, 1 चम्मच रातभर पानी में भीगा हुआ गोंद कतीरा,1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर। सबसे पहले दूध को हल्का गुनगुना कर लें। उसमें भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें। इलायची पाउडर और शहद डालकर मिलाएं। इसे अच्छे से हिलाकर रात को सोने से पहले पिएं या फिर सुबह काम पर निकलने से पहले इसका सेवन करें।

ऐसे बढ़ेगा स्वाद

गोंद कतीरा से तैयार दूध या अन्य ड्रिंक में आप फ्लेवर्स भी यूज कर सकते हैं। जैसे, शरबत में पुदीना पत्तियां और दूध में बारीक काटे हुए ड्राई फ्रूट्स या इलायची पाउडर इत्यादि का उपयोग किया जा सकता भिगोया हुआ गोंद कतीरा दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसे ठंडे या गर्म दूध में मिलाकर स्वाद बढ़ाने के लिए शहद, ड्राई फ्रूट्स और इलायची डाल सकते हैं।

भीगे हुए गोंद कतीरा को गुलाब जल या फालूदा शरबत में डालकर ठंडे पेय के रूप में पिया जा सकता है। गर्मियों में इसे ठंडक पाने के लिए पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसे आइसक्रीम, खीर और हलवा में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिठाइयों की बनावट को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाता है।

गोंद कतीरा के फायदे

शरीर को ठंडक प्रदान करता है: गोंद कतीरा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो शरीर की गर्मी कम करता है। गर्मियों में इसका सेवन लू लगने से बचाने में मदद करता है।

कमजोरी और थकान दूर करता है: यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है और कमजोरी को दूर करता है। महिलाओं में प्रसव के बाद इसे दूध में मिलाकर दिया जाता है, जिससे शरीर मजबूत होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। गठिया और जोड़ों के दर्द में लाभकारी होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: यह पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। आंतों की सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करता है। बालों में चमक लाने और रूसी दूर करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

यौन शक्ति को बढ़ाता है: पुरुषों में कमजोरी और वीर्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे आयुर्वेद में नैचुरल "वीर्यवर्धक" औषधि माना जाता है।

गोंद कतीरा का सेवन कब न करें?

गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सावधानी से इसका सेवन करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम में ठंडे पेय के रूप में इसे न लें, बल्कि गर्म दूध के साथ लें।

मधुमेह रोगी इसे सीमित मात्रा में ही लें क्योंकि यह मीठे पदार्थों में मिलाकर खाया जाता है।

डिसक्लेमर: किसी भी फूड का अत्यधिक उपयोग हानिकारक होता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Read More
Next Story