दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी
x
दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी...


Click the Play button to hear this message in audio format

दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:28 बजे सबसे पहले दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश आया। इसके कुछ ही मिनट बाद, सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ईमेल आईडी पर भी इसी तरह का ईमेल प्राप्त हुआ।

इस ईमेल में दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ-साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। विधानसभा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है।

Read More
Next Story