LIVE Delhi Budget 2026 Live Update : CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश किया, जानिए किसको क्या मिला?
x

Delhi Budget 2026 Live Update : CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश किया, जानिए किसको क्या मिला?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ-


Delhi Budget 2026 Live Update : राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। 'विकसित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली' के विजन के साथ पेश होने वाला यह बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों की उम्मीदों का आईना माना जा रहा है। बजट पेश करने से पहले सदन में हलचल तेज रही, जहाँ एक तरफ विकास के दावों की गूँज सुनाई दी, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के बहिष्कार और सुरक्षा चुनौतियों ने माहौल को गरमा दिया।

इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए द फेडरल देश के साथ

Live Updates

  • 24 March 2026 11:40 AM IST

    750 KM सड़कों की मरम्मत पर 1392 करोड़ खर्च किए जाएंगे

    सीएम ने बताया कि दिल्ली में सड़क नेटवर्क को बेहतर और धूल मुक्त करने के लिए 750 किलोमीटर सड़क पर काम होगा। इसके लिए 1392 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

  • 24 March 2026 11:39 AM IST

    MCD को सड़क विकास के लिए दिए जाएंगे 1000 करोड़

    दिल्ली नगर निगम को एक हजार करोड़ अलग से सड़क विकास के लिए दिए जाएंगे।

  • 24 March 2026 11:39 AM IST

    बारापुला कॉरिडोर पूरा करने के लिए 210 करोड़ रुपये दिए

    मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि बारापुला कॉरिडोर के लिए 210 करोड़ रुपये देकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।

  • 24 March 2026 11:31 AM IST

    दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    बजट सत्र की शुरुआत से ठीक पहले एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बजट की कार्यवाही को सुचारू रूप से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय पर विधानसभा पहुँचीं और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखा-जोखा पेश करना शुरू किया।

  • 24 March 2026 11:30 AM IST

    विपक्ष का कड़ा रुख और बहिष्कार

    जहाँ सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने इस सत्र के बहिष्कार की धमकी दी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस खींचतान के बीच 25 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होनी है। दिल्ली की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार टैक्स में कोई राहत मिलेगी या शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए कोई क्रांतिकारी घोषणा होगी।

  • 24 March 2026 11:29 AM IST

    क्या होगा बजट का आकार?

    पिछला बजट (2025-26) 1,00,000 करोड़ रुपये का था। इस बार विशेषज्ञों का अनुमान है कि बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को देखते हुए बजट के आवंटन में बढ़ोतरी की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि इस बार का बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि छात्रों, व्यापारियों और महिलाओं के सपनों को सच करने की एक ठोस योजना है।

Read More
Next Story