आंध्र बस अग्निकांड: मार्कापुरम जिले में 14 लोग जलकर मौत का शिकार
x
मार्कापुरम में एक्सिडेंट के बाद जलती बस

आंध्र बस अग्निकांड: मार्कापुरम जिले में 14 लोग जलकर मौत का शिकार

मार्कापुरम पुलिस अधीक्षक ने कहा, “इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चालक भी शामिल है...


Click the Play button to hear this message in audio format

मार्कापुरम जिले के रायवरम में गुरुवार (26 मार्च) को एक बस में आग लगने की दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक बस में जिंदा जल गए।

स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी से लदे एक टिपर से हुई थी।

पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अधिकारी घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी.हर्षवर्धन राजू ने कहा, “इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चालक भी शामिल है। घटना के सभी विवरण जुटाने के प्रयास जारी हैं।”

उन्होंने बताया कि राहत दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों की जानकारी एकत्र करने में जुटे हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा।

नागराजु ने कहा कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे होने की आशंका है। दुर्घटना के बाद बस में आग लगने से शवों को निकालने का कार्य कठिन हो गया है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया।

Read More
Next Story