Team India को लगा बड़ा झटका, Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती
x

Team India को लगा बड़ा झटका, Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती

अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला मिस कर सकते हैं।


Abhishek Sharma Hospitalised: T-20 वर्ल्ड कप के बीच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला मिस कर सकते हैं। भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ है। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले से अस्वस्थ थे और मैच खेलने के बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई। उन्हें तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए ड्रिप दी गई।

प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं लिया हिस्सा

बाएँ हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने मीडिया से कहा,'अभिषेक को अभी भी पेट में कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।' अमेरिका के खिलाफ मैच में अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हुए और भारतीय टीम की गेंदबाजी में फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए थे। उनके जगह पर संजू सैमसन ने पूरी पारी में फील्डिंग की थी। मैच के बाद टीम की जीत के बाद अभिषेक पोस्ट-मैच हैंडशेक में भी शामिल नहीं हुए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,'अभिषेक को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में पेट के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया है। कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि समस्या का पता चल सके। अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें छुट्टी कब मिलेगी, वो नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिलहाल संदिग्ध है।'

क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक?

T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान से मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होना है। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या अभिषेक इस हाई-प्रोफाइल मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो पाएंगे? अभी इस सुपरहिट मुकाबले में 4 दिन का समय बचा है। ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं। देखना होगा कि अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अभिषेक शर्मा की फिटनेस कैसी है और वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट भी हैं या नहीं।

सुंदर की हुई टीम में एंट्री

नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच से पहले ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। रेयान टेन डोशेट ने पुष्टि की और बताया कि 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे ग्रुप स्टेज मैच से पहले वो ट्रेनिंग भी करेंगे। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोशेट ने प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह की फिटनेस के बारे में भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'सुंदर कल ही टीम में शामिल हुए और आज वह टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे। बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद फिर से बॉलिंग कर रहे हैं, और वे अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और आज फिर बॉलिंग करेंगे।'

अमेरिका के खिलाफ हाल की जीत पर बात करते हुए डोशेट ने सूर्यकुमार यादव की मैच-विनिंग पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमारे कप्तान ने कमाल किया। पिछले साल उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव था, लेकिन अब वो वापस पुराने रंग में लौट आए हैं। जिसकी झलक उन्होंने अपने खेल में और टीम को जीत दिलाने में दिखाई।'

Read More
Next Story