ऋषभ पंत के साथ भी हुई के एल राहुल जैसी बदतमीजी? संजीव गोयनका ने बीच मैदान लगाई क्लास! देखें Video
x

ऋषभ पंत के साथ भी हुई के एल राहुल जैसी बदतमीजी? संजीव गोयनका ने बीच मैदान लगाई क्लास! देखें Video

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।


IPL 2026 Rishabh Pant and Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 की शुरुआत लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के लिए किसी डरावने सपने जैसी रही है। अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टीम को 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह 'एक्सपोज' हो गई और टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी, महज 141 रनों पर ढेर हो गई। लेकिन इस हार से ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है, जो मैच के बाद सामने आया है।

बीच मैदान लगी 'क्लास'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका बीच मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में आवाज साफ नहीं है कि वे क्या बात कर रहे हैं, लेकिन उनके हाव-भाव और बातचीत के अंदाज को देखकर फैंस भड़क गए हैं। फैंस का मानना है कि गोयनका एक बार फिर सार्वजनिक रूप से अपने कप्तान को 'लेक्चर' दे रहे थे।

केएल राहुल विवाद की यादें हुईं ताजा

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, क्रिकेट प्रेमियों को साल 2024 का वह वाकया याद आ गया जब संजीव गोयनका और तत्कालीन कप्तान केएल राहुल का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय सनराइजर्स हैदराबाद से मिली 10 विकेट की शर्मनाक हार के बाद गोयनका लाइव कैमरे के सामने राहुल पर चिल्लाते नजर आए थे। उस घटना के बाद केएल राहुल ने लखनऊ का साथ छोड़ दिया था। अब ऋषभ पंत के साथ भी वैसा ही व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर गोयनका की भारी आलोचना हो रही है।

'खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखें'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर फैंस ने संजीव गोयनका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक फैन ने लिखा- "पहले केएल राहुल और अब ऋषभ पंत... हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सरेआम बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। अगर मालिक को कोई चिंता है, तो वह ड्रेसिंग रूम में बात करें, ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पर नहीं। यह जुनून नहीं, बल्कि बॉस वाला घमंड दिखता है।"

संजीव गोयनका पर भड़के फैंस

"संजीव गोयनका को केएल राहुल के साथ किया गया बर्ताव याद रखना चाहिए था, लेकिन आज उन्होंने फिर वही दोहराया। ऋषभ पंत जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को ऐसा अपमान क्यों सहना चाहिए? ऐसी फ्रेंचाइजी और घमंडी मालिकों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए जो अपने खिलाड़ियों का सम्मान नहीं कर सकते।"

क्या पंत छोड़ देंगे लखनऊ का साथ?

ऋषभ पंत जैसे बड़े कद के खिलाड़ी के साथ इस तरह की सार्वजनिक बातचीत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या गोयनका का यह 'बॉस' वाला रवैया टीम के माहौल को खराब कर रहा है? क्या हार के बाद ड्रेसिंग रूम के बजाय मैदान पर ही जवाब-तलब करना सही है? ये वो सवाल हैं जो आने वाले मैचों में लखनऊ की टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

Read More
Next Story