IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने किया 6 घरेलू सीरीज का ऐलान, ये रहा पूरा Schedule
x

IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने किया 6 घरेलू सीरीज का ऐलान, ये रहा पूरा Schedule

बीसीसीआई का यह शेड्यूल रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बीसीसीआई के नए कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम IPL के बाद 6 सीरीज़ खेलेगी। इसमें वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।


Team India Schedule For 2026: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक तरफ जहां खिलाड़ी आईपीएल 2026 के रोमांच में डूबने को तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के आगामी घरेलू सीजन के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने कुल 6 घरेलू सीरीज का ऐलान किया है, जिसमें वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

सितंबर से शुरू होगा 'मिशन होम'

शेड्यूल के मुताबिक, टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी। इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका, जनवरी में जिम्बाब्वे और फिर जनवरी-फरवरी 2027 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाई-वोल्टेज टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (सितंबर-अक्टूबर)

वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा, जबकि सीरीज का आखिरी टी20 मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस बीच गुवाहाटी, चंडीगढ़, लखनऊ, रांची, इंदौर और हैदराबाद जैसे शहरों में भी मुकाबले होंगे।

IND vs WI सीरीज़ का शेड्यूल

वेस्टइंडीज से पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा।

30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा वनडे मैच होगा।

3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा वनडे खेला जाएगा।

6 अक्टूबर को लखनऊ में पहला टी20 होगा।

9 अक्टूबर को रांची में दूसरा टी20 मैच होगा।

11 अक्टूबर को तीसरा टी20 इंदौर में होगा।

14 अक्टूबर को चौथा टी20 हैदराबाद में खेला जाएगा।

17 अक्टूबर को पांचवां टी20 बेंगलुरु में होगा।

भारत बनाम श्रीलंका (दिसंबर)

दिसंबर के महीने में श्रीलंका की टीम भारत आएगी। इस दौरे की शुरुआत 13 दिसंबर को दिल्ली में पहले वनडे से होगी। इसके बाद अहमदाबाद और बेंगलुरु में वनडे मैच होंगे। वहीं, टी20 सीरीज के मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।

IND vs SL सीरीज का शेड्यूल

13 दिसंबर को दिल्ली मे भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे होगा।

16 दिसंबर को दूसरा वनडे बेंगलुरु में खेला जाएगा।

19 दिसंबर को तीसरा वनडे अहमदाबाद में होगा।

22 दिसंबर को पहला टी20 राजकोट में होगा।

24 दिसंबर को दूसरा टी20 कटक में खेला जाएगा।

27 दिसंबर को पुणे में तीसरा टी20 मैच होगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे (जनवरी)

नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। 3 जनवरी को कोलकाता में पहला मैच, 6 जनवरी को हैदराबाद में दूसरा और 9 जनवरी को मुंबई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

IND vs ZIM सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे मैच 3 जनवरी को कोलकाता में होगा।

दूसरा वनडे हैदराबाद में 6 जनवरी को होगा।

मुंबई में तीसरा वनडे 9 जनवरी को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की जंग

इस शेड्यूल का सबसे आकर्षक हिस्सा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 21 जनवरी से नागपुर में होगी। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी और रांची में मुकाबले होंगे, जबकि सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट 27 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs AUS, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

21 जनवरी से नागपुर में पहला टेस्ट मैच होगा।

29 जनवरी से चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच होगा।

11 फरवरी से गुवाहाटी में तीसरा टेस्ट होगा।

19 फरवरी से रांची में चौथा टेस्ट मैच होगा।

27 फरवरी से अहमदाबाद में पांचवां टेस्ट मैच होगा।

रोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी

बीसीसीआई का यह शेड्यूल रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बीसीसीआई के नए कार्यक्रम के मुताबिक, भारतीय टीम को अगले 10 महीनों में कुल 20 वनडे मैच खेलने हैं। चूंकि रोहित और विराट अब मुख्य रूप से वनडे फॉर्मेट पर ही ध्यान दे रहे हैं, ऐसे में फैंस को इन दोनों दिग्गजों की क्लासिक बल्लेबाजी बार-बार देखने को मिलेगी। आईपीएल के तुरंत बाद भारत को अफगानिस्तान और इंग्लैंड से भी वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके बाद वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की चुनौती सामने होगी।

Read More
Next Story