IPL 2026 से पहले CSK का मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल, अब आएगा छठा खिताब?
x

IPL 2026 से पहले CSK का मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल, अब आएगा छठा खिताब?

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 5-5 बार की चैंपियन CSK की टीम ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने साथ एक ऐसे दिग्गज को जोड़ा है जो इस टीम को छठी बार चैंपियन बना सकता है।


IPL 2026 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं और पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मैदान पर उतरने से पहले अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में CSK ने एक बड़ा ऐलान करते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

जेम्स फोस्टर की CSK में एंट्री

जेम्स फोस्टर अब चेन्नई के उस हाई-प्रोफाइल कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं, जिसका नेतृत्व न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग कर रहे हैं। फोस्टर के आने से टीम की फील्डिंग यूनिट को एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस टीम में पहले से ही माइकल हसी (बैटिंग कोच) और एरिक सिमंस (बॉलिंग कोच) जैसे दिग्गज मौजूद हैं। फोस्टर की नियुक्ति के बाद अब कोचिंग विभाग पूरी तरह संतुलित नजर आ रहा है।

कौन हैं जेम्स फोस्टर?

45 वर्षीय जेम्स फोस्टर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने साल 2001 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालांकि, खिलाड़ी के रूप में उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा, लेकिन एक कोच के तौर पर उन्होंने दुनिया भर की लीगों में अपना लोहा मनवाया है।

फोस्टर के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीमों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं, उनकी कोचिंग में इसी साल 'डेजर्ट वाइपर्स' ने ILT20 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा, वह 'द हंड्रेड' लीग में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच भी हैं।

CSK ने सोशल मीडिया पर किया स्वागत

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फोस्टर का स्वागत करते हुए लिखा, "हमारे फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर को 'येलोव' (Yellove) कहें! इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीमों के साथ अनुभव रखने वाले कोच, अब 'प्राइड' के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।"

कब होगा CSK का पहला मैच?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को करेगी। उनका पहला मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। इसके बाद, टीम अपने घरेलू मैदान यानी चेपॉक स्टेडियम लौटेगी, जहां 4 अप्रैल को उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। CSK हमेशा से अपनी सधी हुई फील्डिंग और फिटनेस के लिए जानी जाती है। ऐसे में जेम्स फोस्टर की मौजूदगी में रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों की फील्डिंग स्किल्स में और निखार देखने को मिल सकता है।

Read More
Next Story