IPL 2026 से पहले मुश्किल में फंसा KKR का खिलाड़ी, जमकर हुई लड़ाई, बोर्ड तक पहुंचा मामला
x

IPL 2026 से पहले मुश्किल में फंसा KKR का खिलाड़ी, जमकर हुई लड़ाई, बोर्ड तक पहुंचा मामला

IPL की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही तीन-तीन बार की चैंपियन KKR के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है।


Kolkata Knight Riders : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बजने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही तीन-तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक बड़े बवाल में फंस गए हैं, जिसके चलते उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।

क्या है पूरा विवाद?

कैमरन ग्रीन इस समय ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट (शेफील्ड शील्ड) खेल रहे हैं। सिडनी में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए मैच के बाद ग्रीन सुर्खियों में आ गए। इस मैच में ग्रीन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 135 रनों की शतकीय पारी खेली। यह अगस्त के बाद किसी भी फॉर्मेट में उनका पहला शतक था। विवाद तब शुरू हुआ जब मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' के तौर पर ग्रीन को मीडिया से बात करने के लिए बुलाया गया। ग्रीन पहले उपलब्ध नहीं थे, लेकिन बाद में वे छोटे इंटरव्यू के लिए राजी हुए।

पत्रकार से हुई तीखी बहस

इंटरव्यू के दौरान जब एक पत्रकार ने उनकी हालिया खराब फॉर्म और बल्लेबाजी में संघर्ष को लेकर सवाल पूछा, तो ग्रीन भड़क गए। ग्रीन ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और इंटरव्यू को बीच में ही रोक दिया। जब उन्होंने जाने की कोशिश की, तो उन्होंने इसे 'टाइम वेस्ट' (समय की बर्बादी) करार दिया।

पत्रकार ने जब कहा कि वे पूरे दिन उनका इंतजार कर रहे थे, तो ग्रीन ने पलटकर तीखा जवाब दिया— "तुम मुझे ही क्यों टारगेट कर रहे हो?" यह पूरी बहस एक मिनट से भी कम समय तक चली, लेकिन इसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट गलियारों में खलबली मचा दी है।

कोच को मांगनी पड़ी माफी, बढ़ सकती है मुश्किल

स्थिति को बिगड़ता देख वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच ब्यू कैसन को बीच-बचाव करना पड़ा। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से ग्रीन के व्यवहार के लिए माफी मांगी। खबर है कि इस पूरी घटना की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को दे दी गई है। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे 'कोड ऑफ कंडक्ट' का उल्लंघन मानता है, तो ग्रीन पर जुर्माना या प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ऐसे में KKR के लिए चिंता की बात यह है कि क्या इसका असर उनके आईपीएल सीजन पर पड़ेगा? केकेआर ने उन्हें ₹25.20 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर खरीदा है और वे टीम के मुख्य ऑलराउंडर हैं।

Read More
Next Story