टीम इंडिया फिर बनी T20WorldCup की चैम्पियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
x

टीम इंडिया फिर बनी T20WorldCup की चैम्पियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

भारत ICC के T20 वर्ल्ड कप 2026 का चैम्पियन बन गया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। संजू सैमसेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जबकि जसप्रीत बुमराह मैच ऑफ मैच बने।


वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का पूरा अपडेट यहां देखिए

Live Updates

  • 8 March 2026 6:43 PM IST

    न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इसका मतलब ये हुआ कि भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम इस प्रकार है- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- फिन एलन, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।

  • 8 March 2026 5:15 PM IST

    अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले से ठीक पहले समापन समारोह का आयोजन हो रहा है। आईसीसी ने जो कार्यक्रम तय किया उसके मुताबिक समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक की प्रस्तुतियां हो रही हैं जोकि अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मुकाबला अपने तय समय से ही शुरू होगा।

Read More
Next Story