IND vs ENG, Semi Final: इंग्लैंड ने रचा चक्रव्यूह, दो भारतीय खिलाड़ियों ने उड़ाई सूर्या की नींद!
x

IND vs ENG, Semi Final: इंग्लैंड ने रचा 'चक्रव्यूह', दो भारतीय खिलाड़ियों ने उड़ाई सूर्या की नींद!

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कौन सी टीम का पलड़ा भारी नज़र आता है और क्या है इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत?


T-20 World Cup Semifinal, IND vs ENG: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पूरी तरह दबदबा बनाकर तो नहीं पहुँची है, लेकिन अब उनके सामने इंग्लैंड की खतरनाक टीम और उनकी स्पिन चुनौती की दीवार खड़ी है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज नॉकआउट मैच में दोनों टीमें 'परफेक्ट गेम' की तलाश में उतरेंगी।

सैमसन का फॉर्म और अभिषेक का फ्लॉप शो

टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ टीम इंडिया अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हालांकि, द. अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम ने अपने रुख में लचीलापन दिखाया है। संजू सैमसन की वापसी ने टॉप-ऑर्डर में लेफ्टी बल्लेबाजों की निर्भरता को कम किया है और यह फैसला सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मैच में 97 रनों की पारी खेलकर 31 वर्षीय सैमसन का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। भारत को उम्मीद होगी कि इसका फायदा उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा को भी मिले, जो फिलहाल अपनी लय तलाश रहे हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव के लिए अभिषेक शर्मा का फॉर्म तो सिरदर्दी बढ़ी ही रहा है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती भी पिछली तीन मैचों से महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में अब सेमीफाइनल की इस अहम फाइट में इन दोनों खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन करना होगा और एक बार फिर से भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट दिलाना होगा।

इंग्लैंड की रणनीति और स्पिन का जाल

इंग्लैंड के पास भारतीय बल्लेबाजों के लिए पुख्ता प्लान होंगे। जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट पिच गेंदें सैमसन की परीक्षा लेंगी, तो वहीं विल जैक्स पावरप्ले में अभिषेक शर्मा को परेशान कर सकते हैं। बीच के ओवरों में आदिल रशीद की चतुराई से निपटना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा इंग्लैंड के पास लियाम डॉसन भी मौजूद हैं, जो भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं।

मुंबई के 'लोकल हीरोज' पर टिकी नजरें

ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या, इन सभी के लिए यह मैदान घर जैसा है। तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में अपनी पावर-हिटिंग से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, वानखेड़े की छोटी बाउंड्री को देखते हुए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनरों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

पुरानी दुश्मनी और नया मुकाबला

भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, तो 2024 में भारत ने गयाना में उसका बदला लिया था। इस बार इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक और विल जैक्स के भरोसे है, जबकि जोस बटलर और फिल सॉल्ट की खराब फॉर्म इंग्लिश टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।

इस सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का मानना है कि, "अब तक क्या हुआ इससे फर्क नहीं पड़ता। अब सब कुछ सेमीफाइनल पर टिका है। अगर हमें अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाना है, तो उसके लिए इस मैच से बेहतर समय नहीं हो सकता।"

कब होगा मैच- गुरूवार, 5 मार्च

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे (IST)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।


Read More
Next Story