भारत-पाकिस्तान मुकाबला T20WorldCup2026 का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बना
x
मैदान पर भारत ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर एट चरण में अपराजित रहते हुए प्रवेश किया।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला T20WorldCup2026 का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बना

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने 2024 संस्करण में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में 56% अधिक रीच दर्ज कराई।


15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला न केवल मैदान पर रोमांच से भरा रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए रिकॉर्ड बना गया।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण साझेदार JioStar ने घोषणा की कि इस मुकाबले ने 163 मिलियन की अभूतपूर्व डिजिटल पहुंच दर्ज की। यह किसी भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए अब तक की सबसे अधिक पहुंच है, जिसने 2024 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल को भी पीछे छोड़ दिया।

टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने 2024 संस्करण में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में 56% अधिक पहुंच दर्ज कराई। सभी स्क्रीन पर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम दर्ज हुआ, जो दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी को दर्शाता है।

मैदान पर भारत का दबदबा

मैदान पर भारत ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर एट चरण में अपराजित रहते हुए प्रवेश किया। टॉस हारने के बाद पहले खेलने के लिए उतरे भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव (32), शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह (11) का भी योगदान रहा। वहीं पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 175/7 (ईशान किशन 77, सूर्यकुमार यादव 32, शिवम दुबे 27; साइम अयूब 3/25)

पाकिस्तान: 114 ऑल आउट (उस्मान खान 44; जसप्रीत बुमराह 2/17, अक्षर पटेल 2/29, वरुण चक्रवर्ती 2/16)

Read More
Next Story