T20WorldCup में होकर रहेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, 15 फरवरी के मैच को हरी झंडी मिली
x
भारत और पाकिस्तान एक और वर्ल्ड कप मुकाबले में आमने-सामने होंगे

T20WorldCup में होकर रहेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, 15 फरवरी के मैच को हरी झंडी मिली

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में जिस मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, वो अब दूर हो गया है। दोनों टीमों के बीच वो मैच तय जगह पर और तय समय पर ही होगा।


भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर जारी सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। लंबी बातचीत के बाद तय हो गया है कि दोनों देशों के बीच पहले से तय मुकाबला पहले से तय जगह पर ही होगा। यानी 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

cricbuzz की रिपोर्ट बता रही हैं कि यह फैसला रविवार को लाहौर में हुई त्रिपक्षीय बैठक के बाद लिया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) शामिल थे। क्रिकबज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, मैच को निर्धारित समय पर खेले जाने की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

पाकिस्तान ने, जिसने सरकार की सलाह पर मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी, इस लंबी चली त्रिपक्षीय बैठक से कोई बड़ी रियायत हासिल नहीं की है। पाकिस्तान कई तरह की शर्तें रखना चाह रहा था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

Read More
Next Story